'जरा देखिए, दिमाग में कोई दिक्कत तो नहीं...', बेटे की नहीं थी गर्लफ्रेंड तो मनोवैज्ञानिक के पास पहुंच गई मां

वांग नाम के इस शख्स ने बताया कि उसकी मां की नींद इस बात से उड़ी हुई है कि उसका बेटा शादी क्यों नहीं कर रहा और उसकी कोई गर्लफ्रेंड क्यों नहीं है। शख्स ने बताया कि मेरे शादी ना करने की वजह कुछ और है।

china story

'अब तो 25-26 का हो गया है ये, शादी कब करोगे इसकी?... उम्र हो रही है, इस सीजन में इसकी भी शादी निपटा ही दो...'। कोई रिश्तेदार घर आए और बातचीत के बीच घर के कुंवारे लड़के की शादी को लेकर बिन मांगे सलाह ना दे, हो ही नहीं सकता। अगर आपकी शादी नहीं हुई है तो आपको भी अक्सर ऐसे ही सवालों से परेशान होना पड़ता होगा। लेकिन, एक महिला ने तो हद ही कर दी। दरअसल इस महिला के बेटे की कोई गर्लफ्रेंड नहीं थी तो उसे लगा कि शायद उसके बेटे को कोई मानसिक टेंशन या परेशानी है और वो उसे एक मनोवैज्ञानिक के पास लेकर पहुंच गई। हालांकि, वहां जाकर पता चला कि दिक्कत बेटे में नहीं, बल्कि मां के दिमाग में है।

'बेटा 38 साल का हो गया, लेकिन गर्लफ्रेंड नहीं'

'बेटा 38 साल का हो गया, लेकिन गर्लफ्रेंड नहीं'

मामला चीन के हेनान प्रांत का है, जहां ये महिला इस बात से परेशान थी कि उसका बेटा 38 साल का हो गया है, लेकिन आज तक अपनी गर्लफ्रेंड को घर लेकर नहीं आया। चीनी नए साल के किसी भी मौके पर जब महिला का बेटा वांग किसी गर्लफ्रेंड को घर नहीं लाया तो उसे चिंता हुई कि पक्का उसके वांग के दिमाग में कोई टेंशन या परेशानी है और उसने फैसला किया कि वो अपने बेटे को किसी मनोवैज्ञानिक को दिखाएगी। महिला पिछले तीन साल से चीनी नए साल के बाद अपने बेटे वांग को मनोवैज्ञानिक को दिखा रही थी।

'समस्या बेटे में नहीं, मां के अंदर है'

'समस्या बेटे में नहीं, मां के अंदर है'

इस बार भी 4 फरवरी को महिला वांग को लेकर हेनान प्रांतीय मनोरोग अस्पताल पहुंची। लेकिन, इस बार डॉक्टर ने जो बात बताई, उसकी उम्मीद शायद महिला को भी नहीं थी। डॉक्टर ने बताया कि उसके बेटे को कोई समस्या नहीं है, लेकिन समस्या खुद उसके अंदर है। डॉक्टर ने बताया कि महिला को एक ऐसा मेंटल डिसऑर्डर है, जिसमें वो अपने बेटे वांग को जल्द से जल्द शादी करने के लिए मजबूर कर रही है।

'अभी कोई ऐसी लड़की मिली ही नहीं, जिसे मैं...'

'अभी कोई ऐसी लड़की मिली ही नहीं, जिसे मैं...'

बीजिंग न्यूज के मुताबिक, वांग ने पहले एक एक्टर के तौर पर काम किया था और अब वो एक टेनिस कोच है। वांग ने बताया, 'मेरी पहचान एक ऐसे शख्स के रूप में नहीं की जानी चाहिए कि ये एक गैरशादीशुदा इंसान है। अभी बस मैं अपने काम को लेकर बहुत ज्यादा बिजी हूं और मुझे फिलहाल वो लड़की नहीं मिली है, जिसे मैं अपनी जीवनसाथी बना सकूं। लेकिन, इसी बात को लेकर मेरी मां की नींद उड़ी हुई है कि उसका बेटा शादी क्यों नहीं कर रहा और इसीलिए मैं काफी परेशान हूं।'

'लोग मुझे सुपर ओल्ड सिंगल मैन कहने लगे हैं'

'लोग मुझे सुपर ओल्ड सिंगल मैन कहने लगे हैं'

वांग ने आगे बताया, 'मैं उनके कहने पर डॉक्टर के पास भी इसी वजह से गया, ताकि उन्हें बता सकूं कि ये केवल उनका वहम है कि मुझे कोई दिक्कत है। यहां मेरे गांव में लोग मुझे 'सुपर ओल्ड सिंगल मैन' के नाम से बुलाने लगे हैं। मैं बीजिंग भी शिफ्ट नहीं हो सकता, क्योंकि उतनी रकम मेरे पास नहीं है, जिससे मैं वहां एक घर की डाउन पेमेंट दे सकूं। अब ऐसे में कौन मुझसे शादी करना चाहेगा।'

'शादी नहीं की तो पाप कर दिया क्या'

'शादी नहीं की तो पाप कर दिया क्या'

वांग का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वो कह रहे हैं कि वो कभी नए साल के किसी मौके पर अपनी गर्लफ्रेंड को घर लेकर नहीं आए। वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर बहस भी तेज हो गई है कि कैसे घर के बुजुर्ग शादी के लिए अपने बच्चों पर दबाव डालते हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा, 'मानसिक रोगी वो होते हैं, जो ऐसे ही किसी से भी शादी कर लेते हैं।' एक और यूजर ने लिखा, 'अगर हम शादी नहीं करते तो समाज में ऐसे क्यों समझा जाता है, जैसे हम कोई पाप कर रहे हैं।' (सभी तस्वीरें प्रतीकात्मक)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+