...तो ऐसे पैदा होता है बच्चा, मां ने 4 साल के बच्चे को दी ट्रेनिंग, VIDEO VIRAL
Viral video of mother and baby: छोटे बच्चों के मां-बाप उनके भविष्य की चिंता समय से पहले ही करने लगते हैं। हालांकि, मां-बाप को बच्चों के इंट्रस्ट पर भी ध्यान देना चाहिए।
अकसर आपने देखा होगा कि वकील मां-बाप अपने बच्चों को वकील बनाना चाहते हैं, तो डॉक्टर हमेशा अपने बच्चे को भी डॉक्टर बनाने के बारे में ही सोचता है। ऐसी ही एक डॉक्टर महिला और उसके बच्चे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

हाल ही में एक महिला डॉक्टर का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला अपने छोटे से चार साल के बच्चे को C-Section Delivery करना सिखा रही है। कितनी अजीब बात है कि कोई मां अपने छोटे से बच्चे को इतनी बड़ी चीज सिखा रही है। लेकिन ये महिला असल में ऐसा नहीं कर रही बल्कि एक खिलौने की मदद से बच्चे को ऐसा सिखा रही है।
महिला अपने बच्चे को क्ले यानी कि मिट्टी से गर्भ बनाकर उसके जरिये बच्चा डिलीवर करने की ट्रेनिंग देती दिख रही है। महिला ने अपने फेसबुक पेज Inspire से जबसे ये वीडियो शेयर किया है, ये खूब वायरल हो रहा है। इसमें डॉक्टर ने क्ले को पेटनुमा आकार दिया हुआ है और उसके अंदर स्टफिंग की है ताकि इसे हकीकत ऑपरेशन की तरह समझाया जा सके।
वायरल वीडियो...
महिला क्ले पर निशान लगाकर उसे काट रही है और बच्चा भी अपनी मां की तरह कुछ ऐसा करता दिख रहा है। ये वीडियो काफी दिलचस्प लग रहा है। इसके बाद एक लंबी सी चीज के अटैच होने के बाद बेबी बाहर आता है। महिला अपने चार साल के बच्चे को प्लेसेंट काटना भी सिखाती है। खेल-खेल में मां अपने छोटे से बच्चे को काफी अहम चीज सिखा देती है।
ये वीडियो मूलत: @thebreakfasteur का है, जिस अकाउंट के 2 लाख से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं। महिला खुद को डॉक्टर बताती हैं। वीडियो में मां बच्चे को बता रही है कि वो आगे क्या करने वाली है। वीडियो को देखने के बाद लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। कई लोगों ने मां के इस पाठ को लेकर उसकी जमकर तारीफ की तो कथईयों ने इतनी कम उम्र में इस तरह की चीजें सिखाए जाने को काफी रिस्की बताया।












Click it and Unblock the Notifications