3 साल की बेटी के आइब्रो पर वैक्स करने लगी महिला, बच्ची को हुआ तेज दर्द और फिर... Video
वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला अपनी बच्ची की आइब्रो शेव कर रही है। बच्ची को बहुत दर्द हो रहा है लेकिन महिला उसे फिर रिजल्ट दिखाने में जुट जाती है।
सोशल मीडिया पर अकसर बच्चों की क्यूटनेस और कुछ अनोखे अंदाज वाली वीडियोज वायरल हो जाती हैं। बच्चे मासूम होते हैं और इस उम्र में उन्हें कोई अंदाजा नहीं होता कि वे कैसे दिख रहे हैं या उन्हें कैसा दिखना चाहिए। वो बस अपनी मासूमियत से लोगों का दिल जीत लेते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटी सी बच्ची की मां उसकी आइब्रो वैक्स कर रही है। बच्ची की उम्र सिर्फ 3 साल है, फिर भी उसकी मां बच्ची के अपेयरेंस को लेकर इतनी परेशान है कि उसकी आइब्रो ही वैक्स कर डाली। मां ने इसके पीछे जो कारण दिया है, उसे जानकर कहीं ना कहीं आप भी हैरत में पड़ जाएंगे।

महिला को आया आइडिया
3 साल की क्यूट सी ये बच्ची इतनी मासूम है कि इसे पता भी नहीं, क्या चल रहा है। बच्ची की मां उसे ग्रूम करने की पूरी कोशिश में जुटी हुई है। मां बच्ची को बचपन से ही खूबसूरत बनाना चाह रही है। इसलिए महिला को तरकीब सूझी और वो अपनी बेटी की भौंहों पर वैक्स करने लगी।
आइब्रो पर किया वैक्स
छोटी बच्ची को पता ही नहीं कि क्या चल रहा है। वो बस अपनी मां पर भरोसा कर रही है। महिला बच्ची की आइब्रो वैक्स करती है, तो बच्ची को तेज दर्द भी हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दर्द के मारे बच्ची के एक्सप्रेशंस ही बदल जाते हैं।

बच्ची को उठा तेज दर्द
वीडियो को सुनने पर पता चलता है कि बच्ची मासूमियत भरे अंदाज में अपनी मां से कह रही है कि उसे दर्द हो रहा है। लेकिन महिला बोल पड़ती हैं कि सब ठीक हो जाएगा। अब तुम्हारे पास दो आइब्रो हैं।

महिला की हरकत पर लोग हुए गुस्सा
आइब्रो शेव करने के बाद महिला बच्ची को रिजल्ट भी दिखाती है। देखते ही देखते ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इंटरनेट यूजर्स की मानें, तो महिला बच्ची के साथ ठीक नहीं कर रही है। हालांकि, कई लोगों ने तो महिला की इस हरकत को बेहद सही भी ठहराया है।

महिला ने बताया कारण
ये वीडियो ट्विटर पर BrazyyyBritt नाम के अकाउंट से शेयर हुआ है। वीडियो में 31 साल की महिला को अपनी बेटी की आइब्रो शेव करता दिखाया जा रहा है। इसका कारण महिला ने ये बताया कि घनी आइब्रो की वजह से उन्हें बुली किया जाता था। वे नहीं चाहतीं कि उनकी बेटी के साथ भी ऐसा ही हो।

लोगों ने किया रिएक्ट
इस वीडियो पर कमेंट कर कई लोगों ने कहा कि इतनी छोटी बच्ची को तो ये तक नहीं पता होगा कि उसकी आइब्रो कैसी होनी चाहिए। वहीं कई लोगों ने ऐसा करने का कारण जानने के बाद महिला के एक्शन को एकदम सही बताया है।












Click it and Unblock the Notifications