ब्रेस्टमिल्क बना 'लिक्विड गोल्ड', जमकर पैसे कमा रहे थे लोग लेकिन एक्सपर्ट्स ने दे दी टेंशन

नई दिल्ली, 21 फरवरी: 'मां का दूध' बच्चों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है, लेकिन हाल ही में एक खबर आई थी कि एक महिला अपना ब्रेस्टमिल्क बेच रही। जिसे बड़ी संख्या में बॉडीबिल्डर्स खरीद रहे और वो उसके लिए काफी पैसे भी खर्च कर रहे। महिला 'मां के दूध' को लिक्विड गोल्ड बता रही, लेकिन अब एक्सपर्ट्स ने इसको लेकर चेतावनी जारी की है।

ईबे पर बिक रहा

ईबे पर बिक रहा

द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक ईबे पर 150ML ब्रेस्टमिल्क 15 पाउंड में बिक रहा है। भारत के हिसाब से इसकी कीमत 1500 रुपये के आसपास होगी, लेकिन एक्सपर्ट के दावे के बाद इस पर रोक लगा दी गई है। हाल ही में एक महिला ने कहा था कि उसने बॉडीबिल्डर्स को ब्रेस्टमिल्क बेचकर 10 हजार पाउंड कमाए थे।

क्या कह रहे एक्सपर्ट?

क्या कह रहे एक्सपर्ट?

कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में एक सार्वजनिक स्वास्थ्य शोधकर्ता डॉ. सारा स्टील ने इसका उपयोग करने वालों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि सभी लोग ये याद रखें कि ब्रेस्टमिल्क एक तरल पदार्थ है। इसे ऑनलाइन बेचा तो जा रहा, लेकिन कई विज्ञापनों में विक्रेता के बारे में बहुत कम जानकारी होती है और कोई सुरक्षा सलाह नहीं होती है। इसकी स्क्रीनिंग के बारे में भी कोई खास जानकारी नहीं है। ऐसे में ये बहुत ही असुरक्षित है।

कई संक्रमणों का खतरा

कई संक्रमणों का खतरा

डॉ. स्टील के मुताबिक ऑनलाइन कंपनी से जब आप सामान मनाएंगे तो वो थोड़ा वक्त जरूर लेंगे। इसके अलावा डिलिवरी वाहनों में तापमान को नियंत्रित करने वाला सिस्टम नहीं रहता है। ऐसे में इसके इस्तेमाल से नुकसान हो सकता है। इसके अलावा अगर ब्रेस्टमिल्क की जांच नहीं की गई, तो आपको हेपेटाइटिस बी और सिफलिस जैसे संक्रमणों से भी ग्रसित हो सकते हैं। आमतौर पर गाय, भैंस का दूध भी एक दिन बाद खराब हो जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+