क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

दुनिया के अजब-गजब रहस्य जिनसे आप हैं अंजान!

By Ajay Mohan
Google Oneindia News

[सिमरन सिंह] दुनिया गजब की है, यह तो हम सब जानते हैं। शायद यही कारण है कि हर कोई ज्यादा से ज्यादा जीना चाहता है। लेकिन अफसोस कि दुनिया इतनी बड़ी है कि कोई भी इंसान अपने जीवन में पूरी दुनिया तो देख ही नहीं सकता है। खैर कोई बात नहीं, कम से कम हम दुनिया से जुड़े उन रहस्यों को तो जान ही सकते हैं, जो वाकई में अद्भुत हैं।

उदाहरण के तौर पर अगर हम आइसलैंड की बात करें तो वो सबसे खुशहाल राष्ट्र है। वहीं शायद आपको यह भी नहीं मालूम होगा कि चार महीने की उम्र तक आप नमक का टेस्ट भी नहीं कर सकते थे। यानी चार महीने की उम्र तक बच्चा नमक-चीनी के टेस्ट में फर्क नहीं कर पाता है।

और सुनिये क्या आपको मालूम है कि अंटार्कटिका में बर्फ के क्रिस्टल का साइज क्या है? हैरान मत होईये, एक-एक क्रिस्टल का साइज स्कूल बस से लेकर ट्रक के बराबर होता है। और भी रोचक और मजेदार तथ्य हैं, जिनके बारे में हम स्लाइडर में बात करने जा रहे हैं। देर किस बात की है तस्वीरों के सामने लिखे तथ्यों को पढ़ते जाइये-

दुनिया के रहस्य

दुनिया के रहस्य

देश-दुनिया के कई सारे रहस्य हैं जो हम आपको आगे बताने जा रहे हैं।

आइसलैंड सबसे खुशहाल

आइसलैंड सबसे खुशहाल

आइसलैंड सबसे खुशहाल राष्ट्र है। एक मात्र ऐसा देश है जिसके पास आर्मी नहीं।

पेड़ पर सोते भालू

पेड़ पर सोते भालू

क्या आप जानते हैं कि काले भालू कभी-कभी पेड़ पर भी जाकर सो जाते हैं।

सबसे ज्यादा बोर्ड गेम

सबसे ज्यादा बोर्ड गेम

दुनिया में सबसे ज्यादा बोर्ड गेम यानी लूडो, चेस, आदि जर्मनी में बिकते हैं।

टोकेलाऊ में बिजली

टोकेलाऊ में बिजली

टोकेलाऊ एक मात्र ऐसा द्वीप है, जहां बिजली सिर्फ सौर्य ऊर्जा से आती है।

अगर बिल्ली की हत्या की

अगर बिल्ली की हत्या की

प्राचीन मिस्र में बिल्ली की हत्या करने वाले को सजा-ए-मौत दी जाती थी।

समुद्री डाकू

समुद्री डाकू

समुद्री डाकुओं के जहाज का झंडा काला नहीं लाल हुआ करता था।

कंगारु

कंगारु

12 हजार साल पहले कंगारुओं का आकार दरियाई घोड़े के बराबर हुआ करता था।

मनुष्य का बच्चा

मनुष्य का बच्चा

मनुष्य का बच्चा चार महीने की उम्र तक नमक-चीनी का टेस्ट नहीं कर पाता है।

अंटार्कटिका में 400 झीलें

अंटार्कटिका में 400 झीलें

अंटार्कटिक में बर्फीली जमीन के अंदर 400 से ज्यादा झीलें हैं।

आवाज़ से आग

आवाज़ से आग

एक ऐसी डिवाइस भी है, जो आवाज से आग पैदा कर देती है।

पृथ्वी का आकार

पृथ्वी का आकार

अगर अर्थ धूल के कण के बराबर है तो सूर्य संतरे के बराबर होगा।

मरा नहीं है डेड सी

मरा नहीं है डेड सी

डेड सी पूरी तरह मरा नहीं है। वहां पर नमकीन पानी में भी जीवन है।

पिज्जा

पिज्जा

सबसे ज्यादा बिकने वाले पिज्जा पर फंगस की टॉपिंग होती है। वो है मशरूम।

घोड़े का आकार

घोड़े का आकार

लाखों साल पहले पहले घोड़े का आकार बिल्ली के बराबर हुआ करता था।

लैटिन भाषा

लैटिन भाषा

दुनिया में सिर्फ 100 लोग ही अच्छी तरह लैटिन बोल पात हैं।

यूरेनस पर दो मौसम

यूरेनस पर दो मौसम

यूरेनस ग्रह पर सिर्फ दो मौसम होते हैं, सर्दी-गर्मी। प्रत्येक मौसम 42 साल तक रहता है।

मनुष्य का दिल

मनुष्य का दिल

मनुष्य का दिल 30 फीट की ऊंचाई तक रक्त को फेंक सकता है।

लकी अंडर वीयर

लकी अंडर वीयर

इटली में लोग नये साल पर लाल अंडरवीयर को पहनना लकी मानते हैं।

कीड़े खाते हैं लोग

कीड़े खाते हैं लोग

दुनिया में 200 करोड़ लोग नियमित आहार के रूप में कीड़े खाते हैं।

हरी आखें

हरी आखें

दुनिया में सिर्फ 2 प्रतिशत लोगों की आंखें हरी होती हैं।

प्लूटो का नाम

प्लूटो का नाम

1930 में प्लूटो का नाम इंग्लैंड की 11 साल की बच्ची के नाम पर पड़ा था।

शरीर का खून

शरीर का खून

इंसान के शरीर का खून दिन भर में शरीर के 1000 चक्कर काटता है।

नाई या सर्जन

नाई या सर्जन

प्राचीन काल में नाई सर्जन का भी काम करते थे। वो छोटे-मोटो ऑपरेशन करने के लिये जाने जाते थे।

भेड़‍ियां

भेड़‍ियां

प्राीचन काल में ग्रीस में मान्यता थी कि मानव मांस खाने से इंसान भेड़‍ियां बन जाता है।

फ्राइडे दि 13

फ्राइडे दि 13

जिन लोगों को 13 तारीख शुक्रवार से डर लगता है उन्हें friggatriskaidekephobia कहते हैं।

केंचुआ का भोजन

केंचुआ का भोजन

एक केंचुआ हर रोज अपने शरीर के वजन के बराबर भोजन करता है।

दिमाग में बिजली

दिमाग में बिजली

हमारे दिमाग में इतनी बिजली होती है, कि उससे एक बल्ब जल सकता है।

दुनिया के वो सच जो आप नहीं जानते

दुनिया के वो सच जो आप नहीं जानते

अभी दुनिया के कई और सच हैं जो आप नहीं जानते होंगे। जानने के लिये यहीं पर click करें।

Comments
English summary
Beside the regular news let's talk about most heartbreaking and amazing facts about the world where we live.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X