12 पोते-पोतियों वाले दादा-दादी की वेडिंग एनिवर्सरी, 70 साल पुराने शादी के जोड़े में करवाया फोटोशूट,
12 पोते-पोतियों वाले दादा-दादी की वेडिंग एनिवर्सरी, 70 साल पुराने शादी के जोड़े में करवाया फोटोशूट, Photos देख दिल खुश हो जाएगा
नई दिल्ली। कहते हैं कि न उम्र की कोई सीमा होती हैं और न ही खुशियों पर उम्र का कोई ब्रेक लगता है। उम्र भले बढ़ती चली जाए, लेकिन दिल हमेशा जवां रहना चाहिए। जहां आज के वक्त में लोगों को रिश्ता कुछ महीनों और कुछ सालों में खत्म हो जाता है, वहीं एक कपल अपनी 70वीं सालगिरह साथ मना रहा है। इस पल को दोनों ने बेहद यादगार बनाया । दोनों ने 1952 में हुई अपनी शादी के जोड़े को निकाला और 70वीं वेंडिंग एनिवर्सिटी पर इसे पहनकर कपल फोटोशूट करवाया।

कपल की 70वीं वेडिंग एनिवर्सरी
अपने जीवनसाथी के साथ 70 साल गुज़ार पाना आसान नहीं होता, लेकिन अमेरिका के मिनेसोटा की रहने वाले एक कपल ने अपनी 70वीं वेडिंग एनिवर्सरी मनाई। इस खुशी को दोगुना करने के लिए उनकी बेटी के स्पेशल वेडिंग फोटोशूट प्लान किया और दोनों को 70 साल पुरानी उऩकी खुद की वेडिंग गाउऩ पहनने को कहा।

20 रुपए में बना था शादी का जोड़ा
87 साल की नैंसी और 91 साल के मैलवीन अपनी 70वीं सालगिरह मना रहे हैं। इस मौके पर बच्चों ने खास फोटोशूट का इंतजाम किया। इस बूठे कपल की छोटी बेटी प्रोफेशनल फोटोग्राफर हैं, ऐसे में उन्होंने कपल के फोटोशूट के लिए खास तैयारी की। दोनों ने अपनी शादी का जो़ड़ा पहना, जो उस वक्त उन्हें 20 रुपए मिला था। व्हाइट फीते वाले वेडिंग गाउन नें नैंसी बेहद खुश नजर आ रही है. जबवि मैलवीन थोड़े शर्मिले हैं। नैंसी ने अपना वेडिंग गाउऩ निकाला और उसे पहनकर तैयार हो गई। फिर एक के बाद एक फोटो खिंचवाई।

कपल की खास बाउंडिंग
आपको बता दें कि नैंसी की 12 पोते-पोतियां और 21 परपोते-परपोतियां हैं। इन सबके के साथ मिलकर दोनों ने कपल फोटोशूट करवाया। जब 70 साल पुराना वेडिंग गाउन पहन दादी ने फोटो शूट करवाया तो पूरा परिवार खुशी से झूम उठा। दादी अपने ब्राइडल गाउन में फोटोशूट के लिए बहुत एक्साइटेड थी। दोनों ने कैमरे के सामने एक के बाद एक फोटो खिंचवाए। उनकी ये फोटो तेजी से वायरल हो रही है। कपल का फोटोशूट घंटो चला। दादी अलग-अलग मूड, एंगल में पोज़ देकर फोटो क्लिक करवा रही थी। वहीं दोनों ने अपनी सफल शादी का राज बताया कि शादी लंबे समय तक टिकते का मंत्र है 'भल जाओ, माफ करो और आगे बढ़ो।












Click it and Unblock the Notifications