इस देश में बंदरों को सिखाया जाता है फोन चुराना, फिर बदले में होती है टेस्टी खाने की डिमांड
Monkeys Steal phone: दुनिया में कई अजीबोगरीब चीजें होती हैं। कई बार कुछ घटनाओं पर किसी के लिए भी यकीन कर पाना मुश्किल हो जाए। जानवरों को इंसानों जैसी हरकतें करते तो आपने कई बार देखा होगा, लेकिन कई बार जानवरों को हूबहू इंसानों जैसा काम करते देख आंखों पर भरोसा ही नहीं होता। ऐसा ही कुछ एक क्लिप में नजर आ रहा है, जिसमें बंदर टूरिस्ट का फोन छीनकर कोने में बैठ जाता है और बदले में वो अपने पसंदीदा खाने की डिमांड करता है। बंदर को जब उसका फेवरेट फूड मिलता है, तभी जाकर वो महिला का फोन उसे लौटाता है।
बंदरों को दी जाती है ट्रेनिंग
आपको जानकर हैरानी होगी कि बाली में बंदरों को ऐसा करने की बाकायदा ट्रेनिंग दी जाती है। ट्रेनिंग ये कि उन्हें घूमने आए लोगों का फोन और सनग्लास छीनने हैं। इसके बाद वो इंसानों की पहुंच से दूर जाकर बैठ जाते हैं। अब जाहिर सी बात है कि किसी इंसान का फोन उससे छीना जाएगा तो वो परेशान हो जाएगा। अपने फोन को वापस पाने के लिए वो हर संभव कोशिश करेगा।

लोगों ने दिए रिएक्शन
कई लोग वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि ये चोर बंदर कितने प्यारे हैं। खाना लेकर आपका सामान वापस दे देते हैं।












Click it and Unblock the Notifications