VIDEO: कीचड़ में फंसा था बिल्ली का बच्चा, बाहर निकालने के लिए बंदर ने लगाई जान की बाजी

Kitten and Monkey: वायरल वीडियो में एक बंदर कीचड़ में से बिल्ली के बच्चे को निकालने की पूरी कोशिश कर रहा है। वीडियो दिल जीतने वाला है, जिसपर लोग खूब रिएक्शन दे रहे हैं।

Credit: @cctvidiots/Twitter

Monkey tries to save kitten: बंदर काफी समझदार होते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इस बात की गवाही भी दे रहा है, जिसमें एक बंदर बिल्ली के बच्चे को कुएं से बाहर निकाल रहा है।
(वीडियो-नीचे)

बंदर का वायरल वीडियो
जानवरों में इंसानों से ज्यादा इंसानियत होती है। ये बात काफी हद तक सच भी है। सोशल मीडिया पर इस तरह के कई वीडियोज वायरल होते हैं, जिनमें ये बात साबित होती है।

कीचड़ में फंसा बिल्ली का बच्चा
वायरल हो रहे एक वीडियो में दिख रहा है कि एक बंदर कुएं में फंसे बिल्ली के बच्चे को निकालने की पूरी कोशिश कर रहा है। बिल्ली का बच्चा कीचड़ में फंसा हुआ है और बाहर नहीं आ पा रहा। इस शानदार रेस्क्यू का वीडियो इंटरनेट पर छा गया है। इसे @cctvidiots नाम के एक पेज से शेयर किया गया है।

इमोशनल कर देगा वीडियो
वीडियो में नजर आ रहा है कि बंदर अपनी पूरी ताकत लगा देता है बिल्ली के बच्चे को बाहर निकालने के लिए। बंदर अपनी पूरी ताकत ही झोंक देता है लेकिन उस बच्चे को कीचड़ से बाहर नहीं निकाल पाता। आखिरकार एक महिला आती है और उस बिल्ली के बच्चे को कुएं से बाहर निकालती है, इसके बाद जो नजारा दिखा, वो आपको और भी इमोशनल कर देगा।

बंदर ने कसकर लगाया गले
जैसे ही महिला उस बिल्ली के बच्चे को बाहर निकालती है, बंदर उसे टाइट से गले लगाता है और ऐसा लग रहा मानो वो उसे प्यार कर रहा हो। शेयर होने के बाद इस वीडियो को 9 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। इसके साथ ही 1 लाख से भी ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है।

यूजर्स ने दिए रिएक्शन
वीडियो पर लोग खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि मैंने ये सबसे प्यारी चीज देखी। एक ने कहा कि इंसानों को जानवरों से वाकई में काफी कुछ सीखना चाहिए। एक और यूजर ने कहा कि कितना प्यारा है। फिर आपको अहसास होता है कि यहां उस बच्चे को बचाने के लिए कोई और भी है।

यहां देखें वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+