गली में अचानक घुसा बाइक सवार बंदर, बच्ची को उठाया और ले गया घसीटते हुए, देखें Video
नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो (Viral Video) तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख कोई भी दंग रह जाए। दरअसल इसमें एक बंदर (Monkey) बाइक पर सवार नजर आ रहा है। ये बंदर काफी तेजी से एक गली के अंदर आ जाता है। जहां कुछ बच्चे भी बैठे हैं। तेज गति से आने के बाद बंदर गली में बैठी एक बच्ची को पकड़ लेता है और उसे घसीटते हुए लेकर चला जाता है।
Recommended Video

बच्ची अन्य लोगों के साथ बैठी थी
यहां के लोग इस घटना को 'किडनेपिंग की कोशिश' बता रहे हैं। बच्ची अपने घर के बाहर अन्य लोगों के साथ बैठी थी। घटना के वक्त आसपास कुछ लोग भी दिखाई दे रहे हैं। हालांकि जब बंदर बच्ची को घसीटकर लेजा रहा है, तभी एक व्यक्ति बंदर की ओर आता है। जिसके बाद बंदर बच्ची को सड़क पर छोड़ देता है। बाकी लोगों ने जब ये देखा तो वो भी सड़क पर आ गए।

बंदर घबराकर भाग निकला
लोगों को देखने के बाद बंदर घबराकर भाग निकला। बच्ची उठी और जहां वो बैठी थी वहां जाकर फिर बैठ गई। इस वीडियो को अमेरिका के पूर्व बास्केटबॉल प्लेयर रेक्स चैपमैन ने शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मुझे याद नहीं कि मैंने पहले कब बंदर को बाइक चलाते देखा था और बच्ची को किडनेप करने की कोशिश की थी।'

5.8 मिलियन लोगों ने देखा वीडियो
बता दें इस वीडियो को अब तक 5.8 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इसके साथ ही 69 हजार से ज्यादा लाइक्स और 22.1 हजार से ज्यादा रीट्वीट भी मिले हैं। ट्विटर पर लोग वीडियो को देखकर खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

क्या बोल रहे हैं लोग?
एक यूजर ने लिखा, 'बंदर को खिलौने की बाइक पर बिठाया गया था, उस बाइक में इंजन नहीं था और गाड़ी में एक रस्सी बंधी हुई थी। दरअसल, गाड़ी खींचकर चलाने वाली बाइक थी। जैसे ही मालिक ने रस्सी खींची तो वो बाइक दौड़ गई। बाइक पर बंदर भी मौजूद था। जैसे ही बाइक बच्ची के पास जाकर गिरी तो बंदर तनाव में आ गया और उसने बच्ची को खींचना शुरू कर दिया।'

यूजर्स ने वीडियो बनाने वालों की आलोचना की
एक अन्य यूजर ने घटना का वीडियो बनाने वालों की आलोचना की है। उसने लिखा है, 'वो देख रहे थे। बंदर के गले में एक पट्टा था और वे इसे बाइक की सवारी कह रहे थे। जब बंदर बच्ची पर कूदता है तो वो रस्सी पीछे की ओर खींचते हैं लेकिन बंदर बच्ची को पकड़कर उसे खींचने लगता है।'

ज्यादातर लोग हैरान हैं
वीडियो को देखकर ज्यादातर लोग हैरान हो रहे हैं। साथ ही वह बच्ची के लिए भी चिंता जाहिर कर रहे हैं। हालांकि इस बात का अभी पता नहीं चल पाया है कि ये वीडियो किस जगह का है। लेकिन इतना जरूर कह सकते हैं कि सोशल मीडिया पर लोग इसे जमकर शेयर कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications