Shocking Video: कमोड पर बैठने से पहले ही महिला को दिखा अजीब जानवर, पता लगा तो निकली चीखें

बैंकॉक, 30 जनवरी: थाइलैंड में छुट्टी मनाने गए एक ब्रिटिश कपल के साथ उस वक्त बड़ी ही अजीब घटना हुई, जब लेडी टूरिस्‍ट होटल के अंदर टॉयलेट यूज करने गई थीं, हालांकि कमोड पर बैठने से पहले ही उसका एक ऐसे खतरनाक जीव से सामना हुआ, जिसको देखने के बाद उसकी डर के मारे चीख निकलना शुरू हो गई, इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसको देखने के बाद एकबारगी आप भी सन्न रह जाएंगे।

टॉयलेट में कमोड के अंदर से निकला डरावना जानवर

टॉयलेट में कमोड के अंदर से निकला डरावना जानवर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंट के ग्रेवेसेंड के 37 वर्षीय जेसन किंगमैन और उनकी पार्टनर 45 वर्षीय चान्तिमा चेयरिसुक उस वक्त डर के मारे कांपने लगे जब उन्होंने टॉयलेट में कमोड के अंदर एक जानवर को निकलते हुए देखा। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि टॉयलेट सीट से एक गोह यानी मॉनिटर लिजर्ड जिसे जहरीली छिपकली के रूप में जाना जाता है। वो निकल रहा है।

पथुम थानी के होटल की घटना

पथुम थानी के होटल की घटना

डेली मेल यूके की रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना 21 जनवरी की है, जहां थाईलैंड के पथुम थानी के होटल में कमोड से निकलते हुए एक बड़े से मॉनिटर लिजर्ड को देखा गया। तीन मिनट के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले वो घूरता है फिर वापस पाइप में गायब हो गया जाता है। वीडियो में गोह सीट से निकलकर जीभ फड़फड़ाता हुआ दिखाई दे रहा है, जो काफी डरावना है।

थाईलैंड घूमने आए पर्यटक से साथ हुई घटना

थाईलैंड घूमने आए पर्यटक से साथ हुई घटना

पर्यटक के रूप में थाईलैंड घूमने गए जेसन ने घटना को लेकर बताया कि 'मेरी पार्टनर ने मुझे फोन किया और कहा कि टॉयलेट में कुछ गंदा चल रहा है। मैंने सोचा यह अजीब है और कभी नहीं सोचा था कि यह जहरीली छिपकली होगी। जब मैंने देखा कि यह क्या था तो मैं हैरान रह गया। हालांकि ऐसे कई हमारे बगीचे में रहते हैं, लेकिन यह पहली बार था जब मैंने कभी किसी को कमोड के अंदर देखा था।

टॉयलेट यूज करने से पहले ही दिखा गोह

टॉयलेट यूज करने से पहले ही दिखा गोह

वहीं महिला चान्तिमा ने कहा कि वह टॉयलेट को यूज करने वाली ही थी कि उसने उसके अंदर एक काले रंग की अजीब सी आकृति देखी। फिर उसने जेसन को इसको देखने के लिए फोन करते हुए अपना फोन रिकॉर्ड पर छोड़ दिया, जो मॉनिटर छिपकली निकली। उन्होंने आगे बताया कि आखिरकार इसने उस कमरे को छोड़ दिया और किसी को चोट नहीं पहुंचाई। आपको बता दें कि यह मॉनिटर छिपकली थाईलैंड के बड़े शहरों में नहरों और तालाबों में रहती हैं, जहां वे मछली, सांप, मेंढक और मनुष्यों द्वारा छोड़े गए भोजन को खाते हैं। हालांकि आम तौर पर ये छिपकली शर्मीली होती हैं, लेकिन खतरा होने पर आक्रामक भी हो जाती है। वीडियो देखें खबर के अंत में...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+