मॉडल ने पहनी अजीबोगरीब ड्रेस, स्टेज पर चढ़ी तो सिर-पैर ढूंढते रह गए लोग, VIDEO VIRAL
वायरल हो रहे पेरिस फैशन शो के वीडियो में आप देख सकते हैं कि मॉडल्स कुछ अलग ही पहनकर स्टेज पर वॉक कर रही हैं। वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

Paris Fashion Show: सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है, जो कई अजब-गजब चीजों से भरा पड़ा है। हर साल यहां कुछ नया ही देखने को मिलता है। हाल ही में पेरिस फैशन शो खूब सुर्खियों में बना हुआ है। दुनियाभर के लोग इसके बारे में बात कर रहे हैं क्योंकि यहां इस बार कुछ अतरंगी, कुछ अजब गजब ही देखने को मिला। अभी कुछ ही दिन पहले ही इस शो ने फैशन इंडस्ट्री को कई तरह के आइडिया दिए। इसमें दूजा कैट और केली जेनियर के आउटफिट ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। इनके अलावा डट डिजाइनर विक्टर एंड रोल्फ के लुक्स ने सबको हैरान करके रख दिया।

मॉडल की अजब गजब ड्रेस
न्यू यॉर्क पोस्ट के मुताबिक, ब्रैंड के कलेक्शन में कुल 18 तरह की अजब-गजब ड्रेस थी। किसी ने गाउन को उल्टी तरह से पहना हुआ था, तो वहीं कोई हूबहू शोरूम या दुकान के बाहर लगे डमी जैसा नजर आ रहा था। इस तरह के अतरंगी ड्रेसेज पहली बार ही देखने को मिले।
वायरल हुआ वीडियो
पेरिस फैशन शो का सुर्खियों में आने के पीछे की वजह ये अजब-गजब ड्रेसेज ही हैं। हर कोई एक बार को इन ड्रेसेज को देख कर दांतो तले उंगली दबा रहा है। एक मॉडल ने गाउन को बिल्कुल उल्टे तरीके से पहना हुआ था। मॉडल की इन ड्रेसेज को देखकर ऐसा लग रहा मानो कोई जल्दबाजी में कपड़े पहनकर आ गया हो।

हैरान हो रहे हैं लोग
इस वीडियो और मॉडल के कपड़े पहनने के तरीकों को देख लोग काफी हैरानी जता रहे हैं और जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि जब कपड़े की फिटिंग सही से ना आए और आप उसे दुकान से उठाकर ला दें। एक ने कहा कि अमीर लोग बोर हो गए होंगे। एक ने कहा कि इन दिनों मॉडल्स के लिए बहुत बुरा महसूस हो रहा है।

भड़क उठे लोग
एक यूजर ने भड़कते हुए पूछा कि ये फैशन शो है या फिर कोई आर्ट शो? एक ने कहा कि ये ऐसा ही है, जैसे कि कोई गेम आपके फोन या डिवाइस पर सही तरीके से लोड ना हुआ हो। एक ने कहा कि मैं सचमुच ये सवाल करना चाहता हूं कि आखिर क्यों? क्यों इस तरह की ड्रेस पहनना जरूरी है।

'लगता है कोरोना का असर है'
एक ने कहा कि फैशन इंडस्ट्री पर कोरोना का असर आ गया है। एक ने कहा कि इस तरह के अजब फैशन पर ये लोग इतना खर्चा करते हैं। यकीन कर पाना मुश्किल है। कुल मिलाकर लोगों ने फैशन शो में इस्तेमाल हुए ड्रेसिंग सेंस को बकवास बताया है। लोगों का कहना है कि ये किस तरह का फैशन है। वाकई ऐसा फैशन तो आपने भी कभी नहीं देखा होगा।












Click it and Unblock the Notifications