मॉडल के ऐलान पर 'हंगामा', कोविड वैक्सीन लेने वालों को फ्री में अपनी अश्लील तस्वीर भेजने का वादा
नई दिल्ली, 8 अक्टूबर: दिसंबर 2019 में चीन के वुहान में कोरोना वायरस पाया गया, तब से लेकर आज तक पूरी दुनिया इससे परेशान है। हालांकि अब कई टीके विकसित हो गए हैं, जिनके लिए सभी देशों में युद्धस्तर पर टीकाकरण अभियान जारी है। बहुत से देशों में टीकाकरण को बढ़ाने के लिए अलग-अलग तरह के ऑफर सरकार दे रही है। इस बीच एक स्टार ने ऐसा ऐलान किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उसकी खूब चर्चा हो रही है।

नहीं लेंगी कोई फीस
एक मॉडल, जिन्हें काजुमी स्क्वर्ट्स (Kazumi Squirts) नाम से जाना जाता है, उन्होंने ऐलान किया है कि वो कोरोना वैक्सीन लगवाने वालों को अपनी न्यूड तस्वीर भेजेंगी। इसके लिए वो किसी भी प्रकार की फीस नहीं लेंगी। वो अपने इस कदम के पीछे की वजह लोगों को जागरुक करना बता रही हैं। उन्होंने जम्पर पैट्रियन पॉडकास्ट में इस पर खुलकर बात की। वहीं पूरी दुनिया 24 वर्षीय मॉडल के वादे को सुनकर हैरान है।

ये है नियम
पॉडकास्ट में काजुमी ने कहा कि मैं लोगों को वैक्सीन लेने के लिए प्रोत्साहित करना चाहती हूं। जो भी मुझे वैक्सीन लगवाने के बाद सर्टिफिकेट भेजेगा, उसे मैं अपनी नग्न तस्वीर भेजूंगी। इस पर पॉडकास्ट के होस्ट एडम ने कहा कि उन्होंने देखा कि बहुत से लोग इस ऐलान के बाद जाग गए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि इससे टीकाकरण में इजाफा होगा।

इसके पीछे की क्या है वजह?
वहीं बातचीत के दौरान कॉमेडियन डैनी मुलेन ने पूछा कि क्या इस ऐलान के पीछे कोई इमोशनल एंगल है या फिर वो हैशटैग के जरिए इस बात को उठाना चाहती हैं। इस पर काजुमी ने कहा कि सभी को टीका लगवाना चाहिए। मैं कभी भी ऐसे शख्स के साथ नहीं जाऊंगी, जिसने वैक्सीन की डोज ना ली हो।

क्या कह रहे लोग?
बहुत से लोगों ने काजुमी के इस फैसले का स्वागत किया, जबकि कुछ लोगों को उनका फैसला नहीं पसंद आया। एक यूजर ने ट्वीट कर लिखा कि ये सब बस पब्लिसिटी का स्टंट है। वो किसी को कुछ नहीं भेजने वाली। वहीं दूसरे यूजर ने भी उनकी इस बात का समर्थन किया। साथ ही कहा कि अगर मॉडल वास्तव में वैक्सीन के लिए लोगों को जागरुक करना चाहती हैं, तो इसके अन्य बहुत से तरीके नहीं है। जरूरी नहीं है कि हर चीज में अश्लीलता लाई जाए।

50 लोगों के साथ बना चुकी हैं संबंध
वैसे ये कोई पहला मामला नहीं है जब मॉडल का नाम सुर्खियों में है। इससे पहले उन्होंने 50 पुरुषों के साथ संबंध बनाने का दावा किया था। उस दौरान उन्होंने कहा था कि वो अनजाने में एक स्विंगर्स पार्टी में शामिल हो गई थीं। वहीं पर उन्होंने शारीरिक संबंध बनाए। वो अपने इस एक्सपीरियंस को 'सशक्त बनाने वाला' मानती हैं।












Click it and Unblock the Notifications