कपड़ों के बजाए शरीर पर पेंट लगाकर मॉल गई थी मॉडल, धक्के मारकर निकाले जाने पर बयां किया 'दर्द'
नई दिल्ली: नवंबर 2021 में अमेरिका में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई, जहां पर एक मॉडल बिना कपड़ा पहने मॉल पहुंच गई थी। उसकी बॉडी पर सिर्फ पेंट लगा था। हालांकि ये चीज मॉल प्रबंधन को पसंद नहीं आई, जिस वजह से उन्होंने उसे धक्के मारकर निकाल दिया था। इसके बाद एक पुलिस अधिकारी के साथ उसका वीडियो वायरल हुआ। अब डेली स्टार न्यूज वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े कई पहलुओं को बताया है।

पेंट लगाकर बाहर जाना पसंद
30 वर्षीय फ्रांसिया जेम्म प्लेबॉय मॉडल हैं। उन्होंने बताया कि जब 'नो नट नवंबर' कैंपेन चल रहा था, तो उनके दिमाग में एक आइडिया आया। उसके तहत वो अपनी बॉडी पर पेंट लगाकर मॉल पहुंच गईं। वहां पर उनको गार्ड ने भगा दिया। फ्रांसिया के मुताबिक उस गेटअप में उन्हें बाहर जाना पसंद था, वो उनके लिए एक ब्रॉडवे शो में हिस्सा लेने जैसा था। जब उनके पास वो गेटअप था, तो उन्होंने तीन स्किट फिल्माए, वो उसे इस साल नवंबर में पोस्ट करेंगी।

पेंट लगाने में 6 घंटे लगे
अपना दर्द बयां करते हुए फ्रांसिया ने बताया कि वो उनके लिए आसान नहीं था, सिर्फ बॉडी पर पेंट लगाने में उनको 6 घंटे से ज्यादा का वक्त लगा। वो ये कई बार कर चुकी हैं। उनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना था। उन्होंने कहा कि मॉल की घटना सबसे ज्यादा अजीब थी। उनको लगा था कि लोग वहां कपड़े खरीदने जाते हैं और उसे ट्राई करते हैं, ऐसे में वो क्यों ना खूबसूरत Lingerie ट्राई करें?

पुलिस अधिकारी को करवाया निलंबित
वहीं हाल ही में वो एक और कांड के लिए सुर्खियों में थीं। उस दौरान उन्होंने एक पुलिस अधिकारी के साथ वीडियो बनाया, जो काफी ज्यादा वायरल हुआ। इस वजह से पुलिस अधिकारी को निलंबित भी कर दिया गया। फ्रांसिया इंस्टाग्राम पर भी काफी सक्रिय हैं और वो वहां पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं।

क्या है 'नो नट नवंबर'?
सोशल मीडिया के इस दौर में अजीबोगरीब चैलेंज चलते रहते हैं। कुछ सालों से नवंबर में 'नो सेव नवंबर' का ट्रेंड चला था, लेकिन पिछले साल उसकी जगह 'नो नट नवंबर' ने ले ली। इसमें लोगों को सेक्स और उससे जुड़ी गतिविधियों से दूर रहने का चैलेंज दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications