दो दिन तक घने जंगल में कोबरा और अजगर के बीच जिंदा रही बच्ची, हालत देख लोग हैरान

नई दिल्ली, 23 दिसंबर। 'जाको राखे साइयां मार सके न कोय', ये कहावत आपने कई बार सुनी और पढ़ी होगी, लेकिन थाईलैंड में जो हुआ उसने इसने इस कहावत को सच साबित कर दिया। थाईलैंड के कार्बी प्रांत के घने जंगल में नवजात बच्ची दो दिन तक जहरीले कोबरा और अजगरों के बीच अकेले पड़ी रही, लेकिन हैरान की बात है कि बच्ची जिंदा बच गई। इस इलाके में खतरनाक कोबरा और अजगरों रहते हैं। किसी को अंदेशा नहीं था कि मासूम सी बच्ची इस घने जंगल में होगी।

 miracle: Newborn Baby alive in abandoned Forest in between cobra and Python

मी़डिया रिपोर्ट के मुताबिक बच्ची महज दो दिन की थी। करीब 48 घंटों से वो जंगल में अकेले ही पड़ी थी।, जंगल के जिस हिस्से में बच्ची मिली, वहां अजगरों और कोबरा रहते हैं। जंगल में रबर इकट्ठा करने वाले लोग जब इस इलाके से गुजर रहे थे, तो उन्होंने बच्ची की रोने की आवाज सुनी। उन्होंने उसे वहां से रेस्क्यू किया। गांववालों को बच्ची केले के पेड़ों के बीच में पड़ी हुई थी। उसके चेहरे पर खरोंच के निशान थे, शरीर पर कीड़े रेंग रहे थे। उसके शरीर मे पानी सूख गया था। बच्ची भूख से बिलख रही थी। उनके चेहरे को चीटियों ने काट दिया था।

ग्रामीणों ने फौरन उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। हैरानी की बात थी कि उस इलाके में कोबरा सांप और अजगर के होने के बावजूद बच्ची दो दिन तक वहां जिंदा रही। इस जंगल का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक हो जाता है। ऐसे में उस जगह से बच्ची का जिंदा मिलना हैरानी भरा है। लोगों को करिश्मा लग रहा है। जहरीले जानवरों के बीच बच्ची सुरक्षित मिली ये सुनकर हर कोई दंग है। वहीं पुलिस बच्ची के माता-पिता की तलाश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+