मैक्सिको भूकंप: भयंकर तबाही के बीच चलती रही ओपन हार्ट सर्जरी
मैक्सिको। मंगलवार रात मैक्सिको में आए शक्तिशाली भूकंप में मरने वालों की संख्या 248 तक पहुंच गई है। भूंकप की तीव्रता 7.1 थी और देखते ही देखते कुछ ही सेकेंडोंं में कई इमारतें धवस्त हो गईं। लेकिन इस बीच एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने इस बात को सच साबित कर दिया कि कर्तव्य से बड़ा कुछ नहीं होता। जी हां भूकंप के झटकों के समय ही मेक्सिको सिटी के एक अस्पताल में 9 वर्षीय बच्ची की ओपन हार्ट सर्जरी की जा रही थी, जो झटकों के बावजूद जारी रही।

भूकंप के बाद अस्पताल ने बताया कि जब भूकंप आया, तब डॉक्टरों को ओपन हार्ट सर्जरी करते हुए पांच घंटे बीत चुके थे। उनके पास ऑपरेशन जारी रखने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। डॉक्टरों, नर्सों, एनेस्थेसिया विशेषज्ञों पर इस भूकंप का कोई असर नहीं पड़ा और वह सहज बने रहे लेकिन सर्जरी सफल रही। बच्ची की जान को बचा लिया गया है।
बच्ची की मां ने ऑपरेशन सफल होने के लिए डॉक्टरों की पूरी टीम को बधाई दी। उल्लेखीय है कि मेक्सिको में आए 7.1 तीव्रता के भीषण भूकंप में कम से कम 250 लोग मारे गए हैं और इनमें 21 बच्चे शामिल हैं। ये बच्चे भूकंप के कारण ध्वस्त हुई एक स्कूल की इमारत के नीचे दबने से मारे गए हैं। इस भीषण भूकंप में मची तबाही ने वर्ष 1985 के शक्तिशाली भूकंप की काली यादों को ताजा कर दिया। वह भूकंप इस देश का अब तक का सबसे भयंकर भूकंप था।












Click it and Unblock the Notifications