क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

TikTok के नशे में पहले सांप के साथ चार लड़कों ने किया डांस, फिर मारकर जला दिया

Google Oneindia News

नई दिल्ली। टिकटॉक वीडियो को वायरल करने के लिए लोग आजकल कुछ भी करने को तैयार दिखते हैं। इसी बात को साबित करता एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें चार लड़के सांप के साथ नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं। चारों ने पहले तो सांप के साथ नाचते हुए वीडियो बनाया और जब मन नहीं भरा तो उसे जलाकर मार दिया। वीडियो के वायरल होने के बाद वन विभाग ने वन्य प्राणी अत्याचार कानून के तहत चारों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना गुजरात के महीसागर जिले की बताई जा रही है।

आदिवासी गाने पर डांस किया

आदिवासी गाने पर डांस किया

युवाओं में आजकल टिकटॉक पर हटकर वीडियो बनाने का जुनून सवार है लेकिन ये जुनून कई बार भारी भी पड़ जाता है। महीसागर जिले के बालासिनोर इलाके के इन चार लड़कों ने पहले तो सांप को पकड़ा और गुजराती आदिवासी गाने पर उसके साथ नाचने लगे। फिर इन्होंने सांप को मार डाला। सबूत मिटाने के लिए सांप को जला तक दिया। इसका भी चारों ने वीडियो बनाया। ये वीडियो पांच मार्च को वायरल हुआ था।

वन विभाग की नजर वीडियो पर पड़ी

वन विभाग की नजर वीडियो पर पड़ी

इस बीच वन विभाग की नजर वीडियो पर पड़ी। घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग ने चारों लड़कों के बारे में पता लगाने की कोशिश की। फिलहाल वन विभाग ने इन चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले में जांच की जा रही है। वन विभाग के सूत्रों के अनुसार, चारों आरोपी दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। जिस खेत में ये लोग काम करते हैं, वहीं इन्हें ये सांप मिला था, जिसका इन्होंने पीछा किया।

सांप पर डंडे और पत्थरों से वार किया

सांप पर डंडे और पत्थरों से वार किया

इन्होंने कई बार सांप पर डंडे से वार किया। बाद में सांप को पत्थरों से भी मारा। जिसके बाद आखिर में उसकी मौत हो गई। राजकोट के एक शख्स ने घटना के एक दिन बाद ये वीडियो देखा और इन लोगों के घर का पता लगाया। फिर उस शख्स ने वन विभाग के अधिकारियों को ये वीडियो दिखाया। रविवार तक स्थानीय लोगों की मदद से चारों आरोपी पकड़े गए।

पूछताछ में क्या बोले आरोपी?

पूछताछ में क्या बोले आरोपी?

इन चारों ने पूछताछ में बताया है कि इन्हें ये बात नहीं पता था कि सांप को मारना अपराध है। जब इनसे पूछा गया कि सांप को क्यों जलाया। तो इन्होंने कहा कि ये सांप का अंतिम संस्कार करना चाहते थे।

करीना कपूर ने सारा अली खान को लेकर किया खुलासा, बोलीं- उसने मेरे घर पर......करीना कपूर ने सारा अली खान को लेकर किया खुलासा, बोलीं- उसने मेरे घर पर......

Comments
English summary
men dance and burnt snake in a tiktok viral video at mahisagar gujarat.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X