दुनिया का वो देश, जहां पुरुषों और महिलाओं के लिए है एक ही पोशाक, जानिए और भी रोचक तथ्य
नई दिल्ली। दुनिया में कई ऐसे देश हैं जो अपनी अजीबोगरीब रीति रिवाज और ट्रेडिशन के लिए जाने जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही देश के बारे में बताने जा रहे हैं जहां महिलाओं और पुरुषों को पहनावा एक जैसा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि वहां हर कोई एक ही कपड़े पहनता है। कुछ देश अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध हैं जबकि अन्य दुनिया के लिए अपनी संस्कृति और जीवन शैली के लिए जाने जाते हैं और हम जिस देश का जिक्र कर रहे हैं वह अपने पहनावे के लिए बाकि देशों से अलग है।

मेडागास्कर में एक जैसा पहनावा
अफ्रीका के पूर्व में बसा देश मेडागास्कर के बारे में तो आपने कभी ना कभी सुना या पढ़ा जरूर होगा। इस देश का पूरा नाम रिपब्लिक ऑफ मेडागास्कर है। यह अफ्रीका के तट के साथ हिंद महासागर में एक द्वीप राष्ट्र है। मेडागास्कर सिर्फ अपने पहनावे के लिए ही नहीं बल्कि ऐसी कई और विशेषताओं वाला देश है। यह देश दुनिया का चौथा सबसे बड़ा द्वीप है। मेडागास्कर की मिट्टी लाल होने की वजह से इसे लाल द्वीप के नाम से भी जाना जाता है।

पर्यटकों में काफी लोकप्रिय मेडागास्कर
मेडागास्कर अपनी अनूठी विशेषताओं के लिए पर्यटकों में भी काफी लोकप्रिय है लेकिन कोरोना वायरस के चलते इस वर्ष यहां ज्यादा टूरिस्ट नहीं पहुंचे। मेडागास्कर के बारे में कई रोचक तथ्य हैं जिनमें से सबसे खास यहां का पहनावा है। यहां हर कोई एक समान कपड़े ही पहनता है चाहे वह महिला हो या पुरुष, बच्चे हों या बुजुर्ग। सभी लोगों के पकड़े यहां एक जैसे ही देखने को मिलेंगे।

शादी और कफन के लिए भी एक ही तरह का कपड़ा
मेडागास्कर के लोगों द्वारा पहनी जाने वाली पोशाक को स्थानीय भाषा में लांबा कहा जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां शादियों में तो लोग लाम्बा पोशाक पहनते ही हैं, लांबा का इस्तेमाल मृतकों के लिए कफन के रूप में भी किया जाता है। मेडागास्कर स्वाभाविक रूप से बहुत समृद्ध देश है लेकिन एक जैसे कपड़े पहने की वजह यहां की संस्कृति है।

मेडागास्कर के बारे में एक फैक्ट ये भी
मेडागास्कर के बारे में एक फैक्ट यह भी है कि, सैकड़ों वर्षों पहले मेडागास्कर अफ्रीका से अलग हो गया था यही वजह है कि यहां पाए जाने वाले पौधे और जीव-जंतु कहीं और नहीं पाए जाते। मेडागास्कर का पुराना नाम मालागासी है। इस द्वीप पर रहने वाले लोग इसे इसी नाम से जानते हैं। इसके अलावा यहां एक चमकदार छिपकली भी पाई जाती है जो दुनिया में कहीं और नहीं मिलती, उसकी कीमत भी करोड़ों में है।
यह भी पढ़ें: दुनिया का वो गांव जहां रहती हैं केवल महिलाएं, कदम भी नहीं रख सकते पुरुष












Click it and Unblock the Notifications