वीडियो: इतने लंबे बाल किसी महिला के पहले नहीं देखे होंगे आपने
महिला अपने लंबे बालों को साल में 2 या 3 बार ही धो पाती है। धोने के बाद उस बालों को सूखाने में 2 से 3 दिन का वक्त लग जाता है।
नई दिल्ली। लंबे बाल रखना महिलाओं को शौक होता है। ये उनकी खूबसूरती में चार चांद लगाता है। लंबे बालों का ख्याल रखना भी आसान नहीं होता, इसलिए महिलाएं उसे कटवा लेती है। लेकिन चीन की एक महिला ने पिछले 34 साल से अपने बाल नहीं कटवाए। इसी की वजह से महिला के बाद 3 मीटर से भी ज्यादा लंबे हो गए है। दक्षिण चीन में रहने वाली इस 70 साल की महिला के बाल अब चर्चा का विषय बन चुके है।

महिला के बालों की वजह से उनकी चर्चा दूर-दूर तक हो रही है। महिला अपने लंबे बालों को साल में 2 या 3 बार ही धो पाती है। धोने के बाद उस बालों को सूखाने में 2 से 3 दिन का वक्त लग जाता है। वो हमेशा अपने बालों को चोटी बांधकर और सिर पर लपेटकर रखती है।
आपको बता दें कि चीन में लंबे बालों को रखना फैशन है। चीन के हुआंगलो गांव महिलाओं के बाल बेहद ज्यादा लंबे होते है। यहां की महिलाओं के बालो की लम्बाई कम से कम 1.7 मीटर से लेकर 2.1 मीटर से ज्यादा होती है। महिलाएं अपने बालों को कभी कटवाती नहीं है। यहाँ पर रहने वाली याओ जाति की महिलाओं को तो लंबे बालों की वजह से गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवा चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications