साथ रहना है तो दाढ़ी कटवानी पड़ेगी! नहीं मानी बात तो देवर संग फरार हुई दुल्हनिया
Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ (Meerut) जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर लोग हैरान भी हैं और सोशल मीडिया पर हंस-हंस कर लोटपोट भी हो रहे है। दरअसल, यहां एक मौलाना की दाढ़ी उसकी शादीशुदा ज़िंदगी पर इतनी भारी पड़ी कि पत्नी उसे छोड़कर देवर के साथ रफूचक्कर हो गई।
दाढ़ी बनी तलाक की वजह?
मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र स्थित उज्जवल गार्डन में रहने वाले एक मौलाना का सात महीने पहले इंचौली की एक युवती से निकाह हुआ था। शादी के बाद दुल्हन को पति की दाढ़ी रास नहीं आई। उसका कहना था कि निकाह उस पर जबरदस्ती करवाया गया है और अगर पति के साथ रहना है, तो पहले दाढ़ी कटवानी पड़ेगी।

दाढ़ी काटने से किया इनकार
वह लगातार पति पर दाढ़ी काटने का दबाव बनाने लगी। हालांकि, पत्नी की जिद्द पर मौलाना ने धार्मिक मान्यताओं का हवाला देते हुए दाढ़ी काटने से इनकार कर दिया। इसके साथ ही पत्नी के परिजनों को मामले से अवगत कराया। इस बात को लेकर दोनों के बीच तनातनी बढ़ती गई।
जब देवर बना दिलदार
मामले ने तब और तूल पकड़ा जब मौलाना की पत्नी का प्रेम-प्रसंग अपने ही देवर से शुरू हो गया। मौका देखकर दो महीने पहले जब मौलाना किसी काम से बाहर गया, तो पत्नी और देवर घर से भाग निकले। परिवार की बदनामी के डर से पहले मौलाना और उसके रिश्तेदारों ने निजी तौर पर तलाश की, लेकिन जब कुछ पता नहीं चला तो थक-हारकर पुलिस में तहरीर दर्ज करवाई।
लुधियाना से मिली लोकेशन
अब पुलिस ने दोनों की गुमशुदगी दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली है कि महिला लुधियाना में है। दोनों की बरामदगी के लिए पुलिस टीम को रवाना किया गया है। मौलाना का कहना है कि उसकी पत्नी शुरू से ही 'आज़ाद खयालात' की थी और शादीशुदा ज़िंदगी की जिम्मेदारियों से ज्यादा उसे अपनी इच्छाएं प्यारी थीं।












Click it and Unblock the Notifications