ब्रेकअप के बाद भी एक्स-पार्टनर के साथ फिजिकल रिलेशन जारी, रिसर्च में आधे से ज्यादा लोगों ने कबूला सच

अमेरिका में किए गए इस सर्वे में 2 हजार से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। ‘लवहनी’ नाम के इस सर्वे में खुलासा किया गया है कि ब्रेक-अप के बाद भी आधे से अधिक लोग अपने पूर्व पार्टनर के साथ यौन संबंध बनाना पसंद करते हैं।

sleeping with an ex-partner

Image: Oneindia

कहा जाता है कि कभी भी पुराने संबंधों को तोड़ना आसान नहीं होता। कई बार ऐसा होता है जब लोग संबंध तोड़ लेते हैं तो एक दूसरे को जी भर कर कोसते हैं। गालियां भी देते हैं और एक दूसरी की फिर से शक्ल न देखने की कसमें खाते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता नहीं। अक्सर लोग अपने पुराने संबंधों से पीछा नहीं छुड़ा पाते। एक दूसरे के बिना उन्हें चैन भी नहीं मिल पाता और वे एक बार फिर से पुराने साथी के करीब आ जाते हैं। अब तक ऐसा लगता था कि ऐसा कम ही लोगों के साथ होता है लेकिन हाल में एक रिसर्च के खुलासे में हैरान कर देने वाली बातें सामने आई हैं।

आधे से अधिक लोग पुराने साथी संग बिता रहे रातें

आधे से अधिक लोग पुराने साथी संग बिता रहे रातें

एक नए रिसर्च में सामने आया है कि 53 फीसदी लोग अपने पूर्व पार्टनर के साथ रातें बिता रहे हैं। अमेरिका में किए गए इस सर्वे में 2 हजार से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। ‘लवहनी' नाम के इस सर्वे में खुलासा किया गया है कि ब्रेक-अप के बाद भी आधे से अधिक लोग अपने पूर्व पार्टनर के साथ यौन संबंध बनाना पसंद करते हैं। इस शोध में पाया गया है कि अधिकांश व्यस्क अपने पूर्व साथी के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखना पसंद करते हैं।

पुराने साथी के बिना चैन नहीं

पुराने साथी के बिना चैन नहीं

इस शोध में 69 फीसदी लोगों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने पूर्व साथी के साथ चीजों को अनुकूल रखने के प्रयास किए हैं। इस रिसर्च में 71 फीसदी पुरुषों ने ये माना कि वे अपने पूर्व पार्टनर के साथ अच्छा रिश्ता रखना चाहते हैं। 57 फीसदी ऐसे लोग जिन्होंने अपनी पुरुष और महिला होने की पहचान छिपाते हुए बताया कि वे अपने पूर्व पार्टनर से रिश्ता बनाए रखना चाहते हैं। इस सर्वेक्षण से ये पता चला कि अपने पूर्व पार्टनर के साथ रिश्ता बनाए रखने वाले लोगों में अधिक उम्र के लोग अधिक हैं।

अधिक उम्र के लोगों की तादात अधिक

अधिक उम्र के लोगों की तादात अधिक

इस सर्वेक्षण से पता चला है कि 45-54 आयु वर्ग के लोगों में से 74 फीसदी लोगों ने अपने पूर्व साथी संग रिश्ता बनाने की कोशिश की है। आधे से अधिक लोगों का अपने पूर्व साथी संग सौहार्दपूर्ण रिश्ते का कारण क्या है? इस शोध में इस पर भी प्रकाश डाला गया है। 52 फीसदी लोगों ने कहा कि उन्हें अपने पुराने साथी संग रिश्ता बनाना चुना क्योंकि वे पहले अच्छे दोस्त थे। वहीं 31 फीसदी लोगों ने स्वीकार किया कि उन्हें फिर से दोस्ती टूट जाने का भय था इसलिए उन्होंने रिश्ता बनाना चुना।

डी-एस्केलेटिंग क्या है?

डी-एस्केलेटिंग क्या है?

18 फीसदी लोगों ने कहा कि वे एक ही मित्रता समूह में रहते हैं इसलिए उनके बीच दोस्ती है। मनोचिकित्सक रेचेल राइट के मुताबिक ये कोई नई चीज नहीं है। इस रिश्ते को डी-एस्केलेटिंग कहा जाता है। मानसिक स्वास्थ्य और आधुनिक रिश्तों के जानकार राइट ने बताया कि पूर्व साथी के साथ दोस्ती रखने के 'कई लाभ' हैं। उन्होंने कहा, "हम किसी भी रिश्ते को दोस्ती के रूप में शुरू करते हैं और वह 'रिश्ते' पर टिक जाता है। चाहे हम किसी संग डेटिंग ही क्यों न कर रहे हों उसकी नींव एक ही है और वह है 'रिश्ता'। इसलिए जब हम फिर से किसी के साथ एक अच्छी दोस्ती कायम करते हैं तो फिर से एक रोमांटिक या सेक्सुअल संबंध में आगे बढ़ते हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+