शादी का ऐसा प्रपोजल नहीं देखा होगा आपने, देख गर्लफ्रेंड भी हो गई हैरान
लंदन। अगर ये कहा जाए कि बॉलीवुड फिल्मों ने हमें रोमांस करना सिखाया है तो इसमें कुछ गलत नहीं होगा। घुटनों पर बैठ कर हीरो जब हाथ में गुलाब लेकर लड़की को प्रपोज करता है, तो सभी के दिलों की धड़कनें बढ़ जाती हैं। बॉलीवुड फिल्मों ने हमें कई यादगार प्रपोजल दिए हैं लेकिन इस लड़के के 'हटके प्रपोजल' के आगे सभी फीके पड़ेंगे। इस लड़के का प्रपोजल देख तो खुद लड़की भी हैरान रह गई।


इस प्रपोजल ने किया सभी को हैरान
इंग्लैंड के रहने वाले टॉम के प्रपोजल ने न केवल उनकी गर्लफ्रेंड को, बल्कि सभी को हैरान कर दिया है। लोग यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि भला कोई लड़का ऐसे भी अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज कर सकता है। लेकिन कहते हैं न, सच्ची मोहब्बत सारे काम करवा लेती है।

जब खेत पर लिखवा दिया...
टॉम ने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए खेत जोत डाला। पेशे से कृषि इंजीनियर डेवोन ने एक बड़े से खेत पर 'मैरी मी' लिखा। और ये खेत किसी और का नहीं, बल्कि उनकी गर्लफ्रेंड जेना स्टिम्पसन के पिता का है। इस काम को करने के लिए टॉम को काफी मेहनत करनी पड़ी।

ससुर के खेत पर लिखा 'मैरी मी'
पहले तो उन्होंने जेना के पिता को मनाया कि वो इस काम के लिए अपना खेत उन्हें दे दें। उसके बाद उन्होंने पूरे खेत को जोतकर उसपर 'मैरी मी' लिखा। टॉम और जेना 10 साल से रिलेशनशिप में हैं। जेना को प्रपोज करने के लिए टॉम कुछ अलग करना चाहते थे और अब उन्होंने इतना अलग काम किया है कि सभी हैरान हैं।

लड़की का ये था रिएक्शन!
जब जेना ने ये देखा तो वो हैरान रह गईं। इतने बड़े खेत पर 'मैरी मी' लिखा देख तो वैसे कोई भी चौंक जाएगा। तो आपको क्या लगता है, क्या रहा होगा जेना का जवाब? भई इतने प्यारे प्रपोजल को कौन लड़की मना करेगी भला।












Click it and Unblock the Notifications