पीठ पर हुई खुजली तो शख्‍स ने JCB के पंजे से खुजाई, VIDEO देख यकीनन हंस पड़ेगे आप

नई दिल्‍ली। जानवरों को तो आपने पेड़ों और दीवारों से पीठ खुजाते तो जरूर देखा होगा लेकिन क्‍या आपने कभी ऐसे किसी व्‍यक्ति को देखा है जो जेसीबी के पंजे से अपनी पीठ खुजाता हो। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। एक शख्‍स को पीठ पर खुजली हुई तो उसने खुजाने के लिए जेसीबी का इस्‍तमाल किया। 41 सेकंड का ये वीडियो सबसे पहले फेसबुक पर अब्दुल नासर नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

पीठ पर हुई खुजली तो शख्‍स ने JCB के पंजे से खुजाई, VIDEO देख यकीनन हंस पड़ेगे आप

इस वीडियो में दिखाया गया है कि पहले यह व्यक्ति एक गमछे से अपनी पीठ खुजाता है। बाद में खुजली मिटाने के लिए वह जेसीबी का उपयोग करता है। जेसीबी के पंजे के धक्के से यह व्यक्ति एक बार तो आगे की तरफ भी खिसक जाता है। खास बात ये है कि जेसीबी मशीन के आगे वाला हिस्सा, जो पंजे की तरह दिखाई देता है, उससे वो पीठ खुजलाता है। मशीन को चलाने वाला मशीन को अंदर बैठकर उसे ऑपरेट करता है।

11 अक्टूबर को पोस्ट किए गए इस वीडियो पर 4000 से ज्यादा लोगों ने कमेंट किया है तथा 2300 से ज्यादा लोगों ने शेयर किया है। प्रतिक्रिया में कुछ लोगों ने इस वीडियो को फनी बताया कि वहीं कुछ लोगों ने इसे खतरनाक भी करार दिया है।

हैदराबाद में आया कुदरत के करिश्‍मा का एक वीडियो

पुरानी इमारत गिरने का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। हैरत की बात यह है कि चंद सेकेंड की देरी होने पर यह महिला काल के गाल में भी समा सकती थी। जानकारी के मुताबिक वीडियो हैदराबाद के मुगलपारा इलाके का है। सीसीटीवी फुटेज में आप देख सकते हैं कि मंदिर के बगल में एक दो मंजिला बिल्डिंग है। ऐसा जान पड़ता है कि यह एक पुरानी इमारत है और इसे अर्द्ध निर्मित अवस्था में ही छोड़ दिया गया था। एक महिला वहां से गुजरती हुई दिखाई दे रही है। जैसे ही वह बिल्डिंग के नजदीक आती है, इमारत भर-भराकर गिर जाती है। वह तेजी से आगे बढ़ी और सिर्फ एक सेकंड से वह बच गई। वहीं विपरीत दिशा से एक दोपहिया वाहन पर आ रहा शख्स बचकर निकल गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+