हाथ का कट गया अंगूठा तो डॉक्टरों ने पैर का अंगूठा काटकर जोड़ दिया
पर्थ। ऑस्ट्रेलिया में एक विचित्र मामला सामने आया है। एक शख्स के हाथ का अंगूठा कटने पर डॉक्टरों ने पैर का अंगूठा काट कर लगा दिया। 20 वर्षीय मिचेल के एक हाथ का अंगूठा बैल के लात मारने के वजह से टूट गया था और उसके बाद डॉक्टरों ने पैर के अंगूठे को निकाला और उसे टूटे हुए हाथ के अंगूठे की जगह जोड़ दिया।

मिचेल एक पशु पालक है और अप्रैल महीने में उनके हाथ का अंगूठा टूट गया था उसके बाद मिचेल ने दो बार ऑपरेशन भी करवाया था लेकिन वो सफल नहीं हो पाया। इस बार डॉक्टरों ने 8 घंटे की मशक्कत के बाद पैर के अगूठे को निकालकर सर्जरी करते हुए हाथ के अंगूठे की जगह फिर से जोड़ दिया।
मिचेल के अनुसार जब उन्हें बताया गया कि पैर का अगूंठा काटकर उसे हाथ के अंगूठे की जगह लगाया जा सकता है तब यह आइडिया थोड़ा अजीब लगा लेकिन मैंने थोड़े टाइम के बाद ही इस सर्जरी के लिए हां कर दी। मिचेल को अभी करीब 12 माह तक आराम की जरूरत है लेकिन वो फिर से अपने फॉर्म हाउस जाना चाहता है।
वहीं प्लास्टिक सर्जरी करने वाले डॉक्टर निकलिन ने बताया कि मिचेल बिना संकोच किए ही इस तरह की सर्जरी के लिए तैयार हो गए थे। डॉक्टर के अनुसार 'अगर आपकी चारों अंगुलियां सुरक्षित है एक और अंगुलियों में मूवमेंट नहीं है तो यह आपके हाथ के लिए बेहद ही खतरनाक हो सकता है'।












Click it and Unblock the Notifications