Gorilla Glue की ताकत आजमाने के लिए शख्स ने किया स्टंट, चिपक गए होंठ, करवानी पड़ी सर्जरी

नई दिल्ली। कुछ लोग कई बार अपनी अजीबो-गरीब हरकतों के कारण मुश्किलों में फंस जाते हैं। गोरिल्ला ग्लू की ताकत का अंदाजा लगाने के लिए एक शख्स अपने मुंह पर एक प्लास्टिक का गिलास चिपका लिया। जिसके बाद जो हुआ वह पूरी दुनिया ने देखा। ग्लू से गिलास बुरी तरह से चिपक गया। जिसके बाद उस शख्स को अस्पताल ले जाना पड़ा। सर्जरी के बाद उसे इस मुसीबत से छुटकारा मिला।

Man Sticks Cup To Face Using Gorilla Glue cup taken off via surgery

हाल ही में लुसियाना की एक महिला टेसिका ब्राउन ने अपने बालों को नया स्टाइल देने के लिए उन्हें सेटिंग स्प्रे के बजाय ग्लू से सेट कर लिया था। टेसिका की यह हरकत उन पर काफी भारी पड़ गई। गोरिल्ला ग्लू का इस्तेमाल करने की वजह से उनके बाल सिर की खाल से चिपक गए। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। उसके बाद उसकी सर्जरी करवाई गई। अब वे हेयर ट्रीटमेंट ले रही हैं।

लेन मार्टिन को टेसिका की कहानी पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं था। इसलिए उसने इसका टेस्ट लेने का फैसला किया। उन्होंने खुद इस ग्लू को आजमाने के लिए एक लाल कप पर गोरिल्ला ग्लू लगाकर उसे अपने होंठों से लगा लिया। जिसके बाद गिलास उनके मुंह से चिपक गया। उस कप को उनके मुंह से हटाने के लिए उनकी सर्जरी करवानी पड़ी थी। तब जाकर ये गिलास हटा।

सर्जरी के बाद लेन ने लोगों से गुजारिश की कि वे इस ग्लू का ताकत अजमाने की गलती भूलकर भी ना करें। वरना उनके साथ भी ऐसा ही हादसा हो सकता है। हाल ही सामने आईं इस तरह की घटनाओं के बाद गोरिल्ला ग्लू कंपनी ने सोशल मीडिया पर बयान जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि, उनका ग्लू बेहद शक्तिशाली है और उसका इस्तेमाल चीजों को चिपकाने के लिए किया जाता है। लोगों से अपने उपर इसका इस्तेमाल ना करने की अपील की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+