'अंडा' चुराने पर शख्स को सुनाई डेढ़ साल की सजा, जानें क्या बोले जज?
किसी भी शख्स को जेल की सजा क्यों दी जाती है? जाहिर सी बात है जब उसने कोई अपराध किया हो। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि एक शख्स को चॉकलेट वाले अंडे चुराने की ऐसी सजा मिली, जो आपका भी माथा घुमाकर रख देगी।
बता दें कि ईस्टर बन्नी करार दिए एक शख्स को पुलिस ने 2 लाख चॉकलेट अंडे चुराने पर 18 महीने यानी कि डेढ़ साल की जेल की सजा सुनाई है।

पीए मीडिया समाचार एजेंसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 11 फरवरी को 32 वर्षीय जॉबी पुल ने एक औद्योगिक इकाई में घुसकर करीब 2 लाख गैडबरी क्रीमी बॉल्स चुरा ली और चोरी कर ट्रक में भरकर वो वहां से रफ्फूचक्कर हो गया।
ये मिल्क चॉकलेट बॉल्स ईस्टर के समय खूब बिकते हैं। कैडबरी कंपनी ने सीएनएन को बताया कि हर साल ब्रिटेन में वो 220 मिलियन क्रीम वाली इन चॉकलेट्स बॉल्स को बेचता है। पीए के अनुसार गुरुवार को क्राउन कोर्ट में जज एंथनी लोव ने पूल नाम के शख्स को डेढ़ साल की सजा सुनाई। हिरासत में पिछले छह महीने जेल में बिताए हुए समय के साथ ही गिने जाएंगे।
पूल ने पहले चोरी, फिर आपराधिक क्षति और उसके बाद बिना इन्श्योरिेंस के गाड़ी चलाने के अपराध को स्वीकार किया। 'PA' के अनुसार, अदालत को बताया कि इन चॉकलेट के अंडो को ले जाने के लिए चोरी के ट्रक का इस्तेमाल किया गया था। शख्स को जल्द ही अहसास हो गया कि पुलिस उसके पीछे लगी हुई है और उसका खेल जल्द ही खत्म होने वाला है।
इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वेस्ट मर्सिया पुलिस ने कहा कि उन्होंने ईस्टर के इन चॉकलेट अंडों को बचाने में मदद की और इस घटना को 'अंडे की चोरी' करार दिया।












Click it and Unblock the Notifications