इस शख्स के न्यूड योगा के चक्कर में मच गया पूरे शहर में हड़कंप
कोलोराडो का ये शख्स सड़क पर न्यूड योग करता हुआ पाया गया। जी हां बिना कपड़ों से ये शख्स सड़क पर योग करता रहा।
नई दिल्ली। योग आपने तन और मन के लिए सबसे बेहतर व्यायाम माना जाता है। पिछले कुछ सालों में योग का प्रचार-प्रसार भी बढ़ा है। योग के अलग-अलग फॉर्म तैयार हो गए हैं। कोई हॉट योग करता है तो कोई गोट योगा। जी हां विदेशों में योग को लेकर कई प्रयोग किए जा रहे हैं। ऐसा ही प्रयोग कोलोराडो के शख्स ने की।
ये शख्स सड़क पर न्यूड योग करता हुआ पाया गया। जी हां बिना कपड़ों से ये शख्स सड़क पर योग करता रहा।

ये शख्स कोलोराडो स्प्रिंग्स के पास प्यूब्लो के पास अश्लील तरीके से सड़क पर योग कर रहा था। सार्वजनिक तौर पर आपत्तिजनक हालत में युवक को योग करता देख लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। चंद मिनटों के भीतर पुलिस के पास 911 फोन कॉल आ गए।
लोगों की शिकायत के बाद पुलिस फौरन उस जगह पर पहुंची, लेकिन उन्हें वहां कोई नहीं दिखा। पुलिस ने कहा कि उन्हें न तो उस जगह पर कोई शख्स दिखा। स्मोकिंग गन के अनुसार लोगों की शिकायती कॉल के बाद पुलिस को पास के बिजनेस क्षेत्र में कुछ छोड़े हुए कपड़े मिले जो वहां जमा था। इस कपड़े के ढ़ेर में उन्हें पैंट, शर्ट, मोजे, अंडरवियर आदि मिले। पुलिस ने इन कपड़ों को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस इन कपड़ों की छानबीन कर आरोपी की तलाश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications