शख्स के पेट में उगा बड़ा सा खीरा! मरीज की अजब-गजब थ्योरी सुनकर उड़े डॉक्टरों के होश
Cucumber grow inside man: एक शख्स की थ्योरी सुनकर डॉक्टर्स भी उस वक्त हैरान रह गए, जब उसने बताया कि उसके पेट में खीरा उग रहा है। एक्सरे करने पर पता चला कि वाकई उसके पेट में बड़ी सी चीज फंसी हुई है।

Cucumber stuck inside body: गार्डन में लगे पेड़ पौधे कितने खूबसूरत लगते हैं। खुद के द्वारा उगाई हुई सब्जियों की बात करें, तो इन्हें खाने का मजा ही कुछ और होता है। क्योंकि ये अपने हाथों से उगाई हुई होती है। पौधे गार्डन में उगें तो अच्छा लगता है लेकिन जरा सोच कर देखिये अगर कोई सब्जी या फिल गार्डन में उगने की बजाय आपके पेट में उगे तो कैसा होगा? आपको लग रहा होगा ये कोई मजाक है। लेकिन खबर सामने आने के बाद ये कहीं से भी मजाक नहीं लग रहा। जी हां! वायरल हो रही एक खबर में डॉक्टर्स को एक शख्स ने बताया कि उसके पेट में शायद खीरा उग रहा है। जब डॉक्टर्स ने इस मरीज का एक्स रे किया तो उनके भी पैरों तले जमीन खिसक गई। हालांकि, इस मसले के सामने आने के बाद डॉक्टर्स का क्या रिएक्शन था, ये आप खबर पढ़कर समझ जाएंगे।
पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंचा अस्पताल
कोलंबिया के बारानोआ का निवासी शख्स लंबे वक्त से परेशान था। शख्स ठीक से चल नहीं पा रहा था। 40 साल का ये अज्ञात मरीज पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल गया। उसका कहना था कि वो चल नहीं पा रहा था लेकिन उसे इसका कारण समझ में नहीं आ रहा था। इसके बाद जब डॉक्टरों ने उसकी जांच की, तो एक्स रे करने पर पता चला कि उसके पेट में कोई बड़ी चीज फंसी हुई थी।
कैसे फंसा पेट के अंदर खीरा?
इसके बाद इस बड़ी सी चीज को निकालने के लिए डॉक्टरों ने उसे बेहोश किया। उसका ट्रीटमेंट किया गया, जिसके बाद पता चला कि ये बड़ी सी चीज कुछ और नहीं बल्कि खीरा था। सर्जरी के बाद जब डॉक्टरों ने उसे इस बारे में बताया तो उसने कहा कि उसे पता ही नहीं चला कि खीरा उसके पेट के अंदर कैसे फंस गया। इसके बाद शख्स ने जो दावा किया, उसे सुनने के बाद डॉक्टरों के भी होश उड़ गए।
मरीज की थ्योरी सुनकर उड़े होश
अस्पताल में भर्ती शख्स ने कहा कि उसके डाइजेस्टिव सिस्टम के अंदर खीरा उग गया होगा, क्योंकि बीते दिनों उसने बहुत सारे खीरे खाए थे। डॉक्टरों ने शख्स की अजब-गजब थ्योरी पर बात करना सही नहीं समझा और तुरंत ही उसे घर भेज दिया। अब ये मामला और शख्स का दावा दोनों ही सुर्खियों में बने हुए हैं।
जब शख्स की पीठ पर फंसी थी बोतल
ऐसे ही एक अन्य मामले में वेनेजुएला के एक शख्स की पीठ में बीयर की बोतल फंस गई थी, जिसके बाद उसकी सर्जरी की गई। 79 साल के शख्स ने दावा किया कि चोरो ने बोतल को उसके शरीर के अंदर घुसा दिया और उसे लूटने की कोशिश की। उसने कहा कि तीन लोग उसके घर में घुसे और कीमती सामान नहीं मिला तो गुस्से में उसके शरीर के अंदर बीयर की बोतल घुसा दी। एक्सरे में पता चला कि बोतल उसके मलाशय में नजर आ रही थी। इसके बाद उसकी इमरजेंसी सर्जरी की गई।












Click it and Unblock the Notifications