वाह! कमाल का टैलेंट है...सिर पर सामान रख साइकिल चला रहा शख्स, लोग बोले- 'ये रोकेगा कैसे?'

वायरल वीडियो में शख्स ने सिर पर सामान रखा हुआ है, जिसे उसने हाथों से संभाल रखा है। वहीं सिर्फ पैरों से वो साइकिल चला रहा है।

Man riding bicycle with luggage on head

सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियोज वायरल होते हैं। कई बार लोग खुद को वायरल करने या फिर लाइक्स और कमेंट्स के चक्कर में अजीबोगरीब हरकतें कर बैठते हैं। लेकिन आज जो वायरल वीडियो हम आपको दिखाने जा रहे हैं, वो ना लाइक्स और ना व्यूज के लिए बनाया गया है। बल्कि इस वीडियो में शख्स की मेहनत साफ नजर आ रही है। सिर पर भारी बोझा लिए सिर्फ पैरों का इस्तेमाल कर साइकिल चलाने वाले शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

बंदे ने दिखाया कमाल का टैलेंट

बंदे ने दिखाया कमाल का टैलेंट

वाकई हमारे देश में टैलेंट की कोई कमी नहीं है। वायरल हो रहे वीडियो में ये क्लीयर दिख रहा है, जिसमें एक शख्स सिर पर भारी बोझा लिए साइकिल चला रहा है। शख्स ने दोनों हाथों से सामान को सिर पर उठा रखा है और वो सिर्फ अपने पैरों के इस्तेमाल से साइकिल चला रहा है।

वायरल हुआ वीडियो

वीडियो को आईपीएस अधिकारी आरिफ शेख ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। कैप्शन तो उन्होंने बड़ा ही मजेदार दिया है। उन्होंने लिखा कि और कुछ मिले ना मिले...लाइफ में बस इतना कॉन्फिडेंस मिल जाए। इसके साथ ही वीडियो में उन्होंने लिखा कि ये भारत है।

'मेरा भारत महान'

'मेरा भारत महान'

बंदे का टैलेंट वाकई कमाल का है। जिस कॉन्फिडेंस और बैलेंस के साथ वो साइकिल चला रहा है, वो देखने लायक है। सिर पर सामान लिए शख्स उसे हाथों से संभाल रहा है और पैरों का इस्तेमाल वो साइकिल के पैडल मारते हुए कर रहा है।

लोग बोले- 'ये रोकेगा कैसे?'

लोग बोले- 'ये रोकेगा कैसे?'

वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और लोग इसपर खूब प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोगों ने इस वीडियो को गजब बताया। कई लोगों ने कहा कि ये टैलेंट से भरपूर है। वहीं एक ने कहा कि इंडिया बेस्ट है। मैं भारत से प्यार करता हूं। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि ये बहुत ही शानदार है। शख्स के कॉन्फिडेंस को भी सलाम। वहीं एक यूजर ने कहा कि ये साइकिल को कैसे रोकेगा?

Recommended Video

      Viral Video: टाइगर का वीडियो बनाने उसके पीछे दौड़ पड़ा वनकर्मी, जा सकती थी जान

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+