शख्स ने 10 हजार लीटर कोका कोला में मिलाया खाने का सोडा और फिर जो हुआ...Video Viral
वायरल वीडियो में शख्स अपने ग्रुप के साथ कोका कोला के साथ एक्सपेरिमेंट करता दिख रहा है। उन्होंने 10000 लीटर कोका-कोला में सोडा मिलाया तो भयानक विस्फोट हुआ।

सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के एक्सपेरिमेंट करते हैं। आपने भी कोका कोला में मेंटोज डालते हुए कई बार लोगों को देखा होगा। इसके बाद जो मिनी वॉल्केनो निकलकर बाहर आता है, वो वाकई में दिलचस्प होता है। दिलचस्प होने के साथ-साथ उसे देखने में मजा भी बहुत आता है। इस तरह के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। लेकिन इन दिनों जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें एक या दो लीटर नहीं बल्कि पूरे 10 हजार लीटर कोका कोला के साथ एक्सपेरिमेंट किया गया है। 10,000 लीटर कोका कोला को बेकिंग पाउडर के ढेर में डालकर ये मजेदार और खतरनाक एक्सपेरिमेंट किया है।

कोका कोला से खतरनाक एक्सपेरिमेंट
ये वायरल वीडियो मेक्सिम मोनाखोव ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब पेज पर शेयर किया है। इसमें कोका कोला को बेकिंग पाउडर के ढेर में डाला गया। मोनाखोव अपने ग्रुप के साथ ये एक्सपेरिमेंट करते दिख रहे हैं।

10000 लीटर कोक में मिलाया बेकिंग सोडा
रशियन लड़कों का ये ग्रुप इस खतरनाक एक्सपेरिमेंट की शुरुआत करता है। मोनाखोव द्वारा शेयर वीडियो के कैप्शन में रशियन में लिखा हआ है कि हम 10,000 लीटर कोका कोला को सोडा के साथ मिला रहे हैं। हां ये असल में बेकार की चीज लग रही है। लेकिन मेरे लिए ये बहुत मायने रखता है।
वायरल हुआ वीडियो
बताते चलें कि ये वीडियो मोनाखोव ने 21 अगस्त को शेयर किया था। वीडियो को 7.7 मिलियन व्यूज मिले हैं। साथ ही नेटिजन्स ने इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन भी दिए हैं। कई लोग इतने भयानक एक्सप्लोजन को देखकर चौंक गए। वहीं कई लोगों को ये बेहद दिलचस्प लगा।

कई लोगों को लगा दिलचस्प
लोगों ने इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन दिए। एक यूजर ने कहा कि मेक्सिम आप अपने उत्साह से लोगों को प्रेरित करते हैं। इसे जारी रखिये। एक ने कहा कि ये बहुत ही बड़ा विस्फोट है। वहीं एक ने कहा कि ये देखने में कितना अच्छा लग रहा है। कई लोगों को ये भयानक तो कइयों को बेहद पसंद आया।

लोगों को खूब भाया ये एक्सपेरिमेंट
सोशल मीडिया पर इस तरह के कई वीडियोज पहले भी वायरल हुए हैं। कई लोग कोका कोला की बोतल में मेंटोज मिलाकर एक्सपेरिमेंट करते हैं और इससे मिनी वोल्केनो निकलकर बाहर आता है। लेकिन मेक्सिम ने इसी एक्सपेरिमेंट को एक बहुत बड़े लेवल पर किया है। और ये देखने में काफी दिलचस्प भी है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications