शख्स बेकार हो चुकी स्टरलाइज़्ड सीरिंज से बनाता है लिपस्टिक, देखें हैरान कर देने वाला Video
शख्स बेकार हो चुकी स्टरलाइज़्ड सीरिंज से बनाता है लिपस्टिक, देखें हैरान कर देने वाला Video
नई दिल्ली, 16 जुलाई: अगर आप भी बिना जांच पड़ताल के बस कम दाम देखकर बाजार से लिपस्टिक खरीद लेती हैं तो आपको अब बहुत सतर्क हो जाने की जरूरत है। ऐसा ना हो कि आप अनजाने में सीरिंज और कैक्टस से बनी लिपस्टिक यूज कर रहीं हों ? सोशल मीडिया पर ऐसा ही वायरल वीडियो सामने आया है जिसमें एक शख्स लिपस्टिक को ऐसी चीजों से बनाता नजर आ रहा है जिसको देखकर आप हैरान हो जाएंगे।

वीडियो ने लिपस्टिक बनाने के तरीके ने चौंकाया
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक शख्स इस्तेमाल की हुई स्टरलाइज़्ड सीरिंज का इस्तेमाल करते हुए कैक्टस और तेल से लाल रंग की लिपस्टिक बनाता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों को चौंका दिया है।

सीरिंज और सुइयों को गरम पानी में पानी में उबालता है फिर...
इस वीडियो क्लिप की शुरुआत उस व्यक्ति से होती है जो स्टरलाइज़्ड सीरिंज और सुइयों को गरम पानी में उबालता है फिर नरम होने पर उसकी आगे लगी सुइयों को चक्कू की सहायाता से काट देता है। इसके बाद वो शख्स वीडियो में कटीले कैक्टस की पत्तियों पर माचिस की डिब्बी में एक पाडडर को रखकर सुई से अटैच कर तार पर सुखाता है।
आगे वीडियो भी देखें

वीडियो में दिखी इस प्रोसेस ने भी चौंकाया
इसके बाद वीडियो में नजर आ रहा है कि कैक्टस के नीचे माचिस की डिब्बी में अटैच की गई राख कैक्टस की पत्तियों पर फैली हुई नजर आ रही है। आश्चर्य की बात ये है कि तार पर टंगे कैक्टस पर नीचे अटैच की गई राख कैसे उल्टे डॉयरेक्शन में पत्ती पर फैल गई?

ऐसे तैयार करता है लिपस्टिक
खैर पत्ती पर लगी राख को इकट्ठा करता है और इसके बाद लाल रंग को थोड़े से तेल और पानी में उबालता है। फिर वो गर्म तरल चीज को सीरिंज में डालता है और लिपस्टिक बनाता है।

लिपस्टिक को अपने होठों पर ट्राई भी करता है
वीडियो के अंत में आदमी को अपने द्वारा बनाए गए लिपस्टिक को अपने होठों पर लगाते हुए भी नजर आ रहा है। बेकार सीरिंज में वो शख्स उस लिपस्टिक को शेप देता है।

कौन सा पाउडर था जिसे उसने माचिस की डिब्बियों में डाला था
अपलोड होने के बाद से इस वीडियो 9 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। लोग जानना चाह रहे हैं कि वो कौन सा पाउडर था जिसे उसने माचिस की डिब्बियों में डाला था जिससे कैक्टस के पत्ते निकल गए थे? और यह वहां कैसे पहुंचा? एक व्यक्ति ने लिखा, "मानव आविष्कार का आधा शाब्दिक रूप से केवल यादृच्छिक बकवास का एक गुच्छा है जब तक कि एक चीज काम नहीं करती। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आज पहली बार बहुत से लोग कोचीन के बारे में सीख रहे हैं। यह सही परंपरा है-आप पहले ही बग खा चुके हैं। अब पॉड में आ जाओ।"
I can’t get that time back https://t.co/aA1MlISOhE
— Poet (@poetscorneruk) July 14, 2022












Click it and Unblock the Notifications