वाह क्या जुगाड़ है! पावभाजी बनाने के लिए नहीं था तवा तो शख्स ने DTH के डिश में बनाए आइटम
भारतीय लोग देसी जुगाड़ के मामले में दुनियाभर में मशहूर हैं। कोई चीज खराब हो जाए या फिर किसी चीज की कमी हो तो दुकान जाने से पहले उसका जुगाड़ घर में खोज ही लेते हैं। मगर देसी जुगाड़ का एक ऐसा मामला आज आपको बताएंगे, जिसे इससे पहले आज तक शायद ही किसी ने आजमाया हो। इसे देखने के बाद आपका भी दिमाग घूम जाएगा।
इस अनोखे देसी जुगाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। इस क्लिप में एक व्यक्ति पारंपरिक तवे की जगह पाव भाजी बनाने के लिए डीटीएच छतरी का इस्तेमाल करता है। इस क्लिप ने लोगों को हैरानी में डाल दिया है। जैसे ही वो पाव भाजी को पलटता है तो छतरी पर डीटीएच लिखा साफ दिखाई देता है।

क्लिप को देखने के बाद लोग भी एक बार को गच्चा खा गए क्योंकि इससे पहले शायद ही कोई बता पाता कि ये शख्स आखिर किस चीज पर डोसा बना रहा है।
इंस्टाग्राम पर 'kushka.hakla' द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ यूजर इस वीडियो को बनाने वाले की सिंप्लिसिटी का मज़ाक उड़ा रहे हैं, जबकि कुछ लोगों के लिए इस पर भरोसा कर पाना जरा मुश्किल हो रहा है। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि इसे खाने के बाद जिंदगी ही झिंगालाला हो जाएगी। जबकि दूसरे ने कहा कि इसकी कंप्लेंट करनी चाहिए ये पाव भाजी नहीं बल्कि कैंसर बेच रहा है।
देसी जुगाड़
वायरल वीडियो में, तवे ना होने के चलते शख्स जिस तरह से डीटीएच छतरी पर पाव भाजी बना रहा है, वो वाकई मजाकिया लग रहा है। वो पहले डिश पर पावभाजी तैयार करता है और फिर इसे शानदार तरीके से परोसता है। पाव भाजी के शौकीन लोगों के लिए ये काफी हैरतअंगेज हो सकता है।
क्या कह रहे हैं लोग?
इस असामान्य कुकिंग टैकनीक पर अलग-अलग तरह के रिएक्शन्स से कमेंट सेक्शन गुलजार है। कई लोग इसमें शामिल रचनात्मकता से हैरान हैं, जबकि अन्य लोग इस स्थिति में हास्य ढूंढ रहे हैं। अलग-अलग प्रतिक्रियाएं इस बात पर प्रकाश डालती हैं कि कैसे ऐसे वीडियो दर्शकों को आकर्षित कर सकते हैं और ऑनलाइन चर्चाओं को बढ़ावा दे सकते हैं।
जैसे-जैसे विज्ञान तेज़ी से आगे बढ़ रहा है, समस्याओं का जल्दी से समाधान ढूंढना आसान होता जा रहा है। हालांकि, समाज का एक वर्ग अभी भी ऐसा है जो रोजमर्रा की चुनौतियों के लिए देसी जुगाड़ जैसे पारंपरिक तरीकों पर निर्भर है।
यह वायरल वीडियो इस बात का उदाहरण है कि देसी जुगाड़ रचनात्मकता और व्यावहारिकता के अपने अनूठे मिश्रण के ज़रिए लोगों का ध्यान कैसे आकर्षित कर सकता है। जैसे-जैसे लोग इन क्लिप को शेयर और चर्चा करना जारी रखते हैं, वे लोगों को देसी जुगाड़ जैसी चीजों की याद दिलाते रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications