शख्स ने 1 मिनट में नाक से फुलाए 10 बैल्यून, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड, देखें Video

नई दिल्ली, 23 अगस्त। दुनिया में टैलेंट की कमी नहीं है। लेकिन कुछ अजीब प्रतिभाएं हैं जो किसी शख्स को दुनिया में अलग पहचान देती हैं। एक ऐसी ही अमेरिकी शख्स ने महज 6 सेकंड एक गुब्बारा फुलाते हुए एक मिनम में सबसे अधिक बैल्यून फुलाने का विश्व कीर्तिमान बना डाला। शख्स के इस टैलैंड के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में उसका नाम दर्ज हो गया।

Balloon

अमेरिकी नागरिक डेविड रश गुब्बारे फुलाने का ये अनोखा विश्व रिकार्ड अपने नाम से किया। ब्रेकर अमेरिका के इडाहो के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी नाक से हवा निकालकर 60 सेकंड के भीतर 10 गुब्बारे फुला डाले। ब्रेकर डेविड रश ने इस प्रतियोगिता का वीडियो खुद शेयर किया है। जिसमें उन्होंने कहा, 'एक मिनट में मैंने अपनी नाक का उपयोग करके 10 गुब्बारे फुलाए हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि इस रिकॉर्ड के लिये डेविड को कितनी तेजी से काम करना पड़ा। अमेरिकी न्यूज प्लेटफॉर्म न्यूयार्क पोस्ट के अनुसार, डेविड रश ने लगभग पांच साल पहले अपनी नाक से गुब्बारा फुलाने का विश्व रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया था, लेकिन ठंड, एलर्जी और अन्य स्वास्थ्य कारणों से वो 9 गुब्बारे ही फुला पाए थे। इस बार उन्होंने अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़तो हुए 10 गुब्बारे एक मिनट में फुलाए हैं।

प्रतियोगिता की चुनौती
दरअसल, गुब्बारे फुलाने की प्रतियोगिता आसान नहीं है। तय समय सीमा के अंदर अधिक गुब्बारे फुलाने के साथ उन्हें बांधना भी होता है ताकि उनकी हवा ना निकले। अमेरिकी शख्स डेविड ने इस बार अश्रिता फुरमान के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया। जो कि अश्रिता ने साल 2016 में बनाया था।

ब्रेकर 250 वर्ल्ड रिकॉर्ड के करीब
ये पहला मौका नहीं है जब डेविड रश ने कोई नया विश्व कीर्तिमान स्थापित किया हो। इससे पहले भी अलग- अलग तरह की प्रतियोगिताओं में उनके नाम की वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हुए हैं। वो 250 गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के करीब पहुंच चुके हैं। उनके नाम दुनिया के सबसे धीमे बाजीगर, सबसे तेज बाजीगर, सबसे ज्यादा बॉलिंग करने वाले और लगातार सबसे अधिक कुल्हाड़ी चलाने का विश्व रिकॉर्ड दर्ज है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+