Video: भारी पड़ा शेर से लाड़, खाना खिलाने को पिंजरे में डाला हाथ तो हुआ ये हाल

नई दिल्ली। यूं तो हिंसक जानवरों से दूर रहने में समझदारी मानी जाती है। लेकिन कई बार हमारे सामने ऐसी तस्वीरें और वीडियो आते हैं जिसमें इंसान को इनके दोस्त के रूप में देखा जा सकता है। फिर भी जानवर के मूड का अंदाजा लगा पाना इतनी आसान नहीं हो उससे हर वक्त प्यार के बदले प्यार की उम्मीद की जा सके। क्योंकि ऐसे मामलों में कई बार बुरा धोखा हो जाता है। ऐसा ही कुछ दक्षिण अफ्रीकी में एक टूरिस्ट के साथ हुआ।

शेर को खिलाने के लिए पिंजरे में डाला हाथ और....

दरअसल 55 वर्षीय पीटर नोर्टजे अपनी पत्नी के साथ साउथ अफ्रीका के गेम लॉज में पहुंचे थे। यहां वे पिंजरे के अंदर हाथ डालकर शेरों को खाना खिलाने लगे जबकि उनकी पत्नी इसका वीडियो बना रही थीं। इतने में एक शेरनी ने उनके हाथ को दांतों से पकड़ लिया। पत्नी जोरों से चिल्लाने लगी लेकिन शेरनी ने उनके हाथ को 5 सेकंड तक पकड़े रखा। जैसे ही पीटर का हाथ छूटा उन्हें आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत अब भी काफी गंभीर बनी हुई है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पालतू पक्षी ने ले ली शख्स की जान

पालतू पक्षी ने ले ली शख्स की जान

किसी पक्षी द्वारा इंसान की हत्या की बात शायद ही आपने कभी सुनी होगी। ऐसा एक मामला फ्लोरिडा में सामने आया था। यहां एक शख्स को खतरनाक पक्षी ने जान से मार दिया। इस पक्षी का नाम कैसोवैरी है जो उड़ नहीं सकता। ये इतना खतरनाक है कि इसे चिड़ियाघर में भी बहुत सावधानी से रखा जाता है। इस पक्षी को शख्स ने अपने ही फार्म में पाल रखा था।

मालिक को ही शिकार बनाना चाहता था अजगर

मालिक को ही शिकार बनाना चाहता था अजगर

पालतू जानवर को लेकर एक महिला की कहानी भी डरा देती है। यहां उसका पालतू अजगर उसके साथ बेड शेयर करता था, लेकिन एक दिन अचानक उसके अजगर ने खाना-पीना बंद कर दिया। महिला ने काफी कोशिश की, उसे खिलाने-पिलाने की, लेकिन उसने नहीं खाया। महिला उसके लिए उसके पसंदीदा भेड़, बकरी जैसी चीजें भी लेकर आई, लेकिन उसने किसी को हाथ तक नहीं लगाया। महिला घबरा गई और उसे लेकर डॉक्टर के पास पहुंची। डॉक्टर ने जांचा-परखा और फिर महिला से सवाल करने लगा। इस सवाल-जवाब के बाद डॉक्टर ने जो खुलासा किया, उसके बारे में सुनकर वो दंग रह गई। दरअसल महिला का पालतू अजगर उसी को खाने की तैयारी में था।

यह भी पढ़ें- जानिए महाराष्ट्र की नासिक लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+