आश्चर्यजनक: लड़के ने घर में पाल रखा है खतरनाक मगरमच्‍छ, साथ सोता है, गोद में लेकर करता है प्‍यार

Man Pets a Crocodile in House: एक लड़के ने अपने घर में मगरमच्‍छ पाल रखा है वो उसके साथ बिस्‍तर पर सोता भी है।

Man Pets a Crocodile in House

फोटो क्रेडिट @turtlesandcrocs

Man Pets a Crocodile: घर में पालतू जानवरों को पालने का चलन बहुत ही आम है। लोग अपने घरों में आमतौर पर बिल्‍ली, कुत्‍ता और अन्‍य कुछ पालतू जानवर पालते हैं लेकिन शायद ही आपने किसी को घर में किसी खतरनाक जानवर को पालते हुए देखा या सुना होगा। आज हम आपको ऐसे लड़के से मिलवाने जा रहे है जिसने अपने घर में खतरनाक मगरमच्‍छ पाल रखा है। आश्‍चर्य की बात कि ये मगरमच्‍छ किसी कैद में नहीं रखा गया है बल्कि घर के सदस्‍य की तरह स्‍वतंत्र होकर घूमता-फिरता है।

मगरमच्‍छ को पालतू कुत्‍ते जैसे करता है प्‍यार

मगरमच्‍छ को पालतू कुत्‍ते जैसे करता है प्‍यार

मगरमच्‍छ जिसे देखकर ही खौफ आता है और लगता है कि ये कभी भरी अपने खूंखार जबड़ों से जकड़ लेगा ऐसे ही मगरमच्‍छ के साथ ना केवल ये शख्‍स रह रहा है बल्कि उसके मुंह तक पर ऐसे प्‍यार करता है मानो वो कोई मगरमच्‍छ नहीं बल्कि प्‍यारा सा पालतू कुत्‍ता या बिल्‍ली हो।

खूंखार मगरमच्‍छ के साथ रात में सोता भी है

खूंखार मगरमच्‍छ के साथ रात में सोता भी है

मगरमच्‍छ को अपने घर में पालतू जानवर की तरह पालने वाला शख्‍स मेक्सिको के 29 साल का जोनाथन अरिजा है! मगरमच्‍छ और मालिक के बीच इतना प्‍यार है कि वो रात में बिस्‍तर पर उसके साथ सोते तक हैं।जोनाथन अरिजा ने कहा कि गमोरा मगरमच्छ बिलकुल पालतू कुत्‍ते की तरह उसके साथ रहता है।

गोद में उठाकर प्‍यार भी कर लेता है

गोद में उठाकर प्‍यार भी कर लेता है

जोनाथन जब आरामकुर्सी पर होता है तो वो उसके ऊपर आकर सो जाता है। इतना ही नहीं जोनाथन के पालतू मगरमच्‍छ को पता है कि घर में सीढ़ियों पर कैसे चढ़ना है। वहीं जब उसका मन होता है तो अपनी ही इच्छा से तालाब में अंदर और बाहर जाता है। मगरमच्‍छ को जोनाथन की गोद में उठाकर प्‍यार भी कर लेता है। जोनाथन जब गेम खेल रहा होता है तो उसका मगरमच्‍छ उसके ऊपर आकर निढाल होकर ले जाता है।

क्‍या खतरनाक होता है इस प्रजाति का मगरमच्‍छ

क्‍या खतरनाक होता है इस प्रजाति का मगरमच्‍छ

बता दें बहुत कम मगरमच्‍छ इस तरह एक जगह बंधकर रहना पसंद नहीं करते हैं लेकिन गैमोरा अब इसी माहौल में रम गया है। उसे इंसानों के बीच की दुनिया ही भा रही है। जोनाथन ने गार्जियंस ऑफ़ द गैलेक्सी कैरेक्‍टर के नाम पर अपने मगरमच्‍छ को गैमोरा नाम दिया क्योंकि जब उसने उसे खरीदा था तो वह छोटा और हरे रंग का आक्रामक जानवर था। ये जिस प्रजाति का मगरमच्‍छ है वो अपनी आक्रामकता के लिए जाने जाते हैं और जंगल में रहते हैं।

जानें कैसे घर में रखा जाता है ख्‍याल

जानें कैसे घर में रखा जाता है ख्‍याल

गेमोरा स्‍वस्‍थ रहे इसके लिए जोनाथन घर के टमप्रेचर को कंट्रोल में रखता है। जोनाथन सुबह सबसे पहले मगरमच्‍छ का डिजिटल थर्मोस्टेट पर जांच करता है, अगर घर का तापमान ठंडा होता है तो हीटर ऑन कर देता हूं। जोनाथन बताते हैं कि उसके रहने के लिए जो तालाब है उसका पानी फिल्‍टर और कई बार साफ करना पड़ता है। गेमोरा को कोई खरोंच तक ना आए इसके लिए जोनथन खास ख्‍याल रखता है।

क्‍या खाता है ये पालतू मगरमच्‍छ

क्‍या खाता है ये पालतू मगरमच्‍छ

मगरमच्‍छ गैमोरा खरगोश, चूहा, बीफ, चिकन और कुछ क्रस्टेशियंस खाता है जो उसका मालिक हैचरी से खरीदता है। वो भूखा ना रहे इसके लिए वो 15 दिनों का खाना डीफ़्रॉस्ट करके रखता है। आपको जानकर ताज्जुब होगा कि जोनाथन के पास इस मगरमच्‍छ के अलावा दो छोटे कुत्‍ते और कुछ स्नैपिंग कछुए भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+