39 बार रिजेक्शन के बाद Google ने किया सेलेक्ट, शख्स ने शेयर की अपनी स्टोरी, हो रही वायरल

27 जुलाई। बार-बार असफलता मिलने के बाद भी अगर आप हिम्मत नहीं हारते और मैदान में डटे रहते हैं तो सफलता को भी आपसे मिलने के लिए मजबूर होना पड़ता है। एक शख्स ने गूगल में नौकरी के सपने के लिए ऐसा ही कुछ किया और अब उसकी कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

39 बार रिजेक्शन के बाद सेलेक्शन

39 बार रिजेक्शन के बाद सेलेक्शन

टेलर कोहेन का सपना गूगल में काम करने का था। अपने इसी सपने को पाने के लिए वो बार-बार कंपनी में आवेदन भेजते और हर बार जवाब में उन्हें इनकार ही मिलता। लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और 39 बार बार आवेदन खारिज किए जाने के बाद आखिर उन्हें कंपनी के लिए सेलेक्ट कर लिया गया।

शेयर किया स्क्रीनशॉट

शेयर किया स्क्रीनशॉट

टेलर ने गूगल के साथ किए गए अपने सारे ईमेल संवाद का स्क्रीनशॉट साझा किया है जिसमें वो मेल भी है जिसमें कंपनी ने आखिरकार उन्हें चुन लिया है। लिंक्ड इन पर शेयर किए इस स्क्रीनशॉट अब तेजी से वायरल हो रहा है और लोग कोहेन को बधाई देने के साथ ही उनके जज्बे की तारीफ भी कर रहे हैं।

कोहेन ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा "जिद और पागलपन के बीच एक महीने रेखा है। मैं अभी भी सोच रहा हूं कि मैं किस खांचे में आता हूं। 39 बार रिजेक्शन और एक बार स्वीकार"

2019 में पहला आवेदन

2019 में पहला आवेदन

कोहेन ने जो स्क्रीनशॉट शेयर किया है उसे देखने पर पता चलता है कि उन्होंने पहली बार अगस्त 2019 में गूगल में आवेदन किया था जिसे खारिज कर दिया गया था। लेकिन उन्होंने हौसला नहीं छोड़ा और उसी साल सितम्बर में दो बार आवेदन किया और दोनों बार ही उन्हें नहीं चुना गया। इसके बाद कुछ दिनों तक उन्होंने अप्लाई नहीं किया और अगला आवेदन कोरोना टाइम में जून 2020 में किया।

स्टोरी हो रही वायरल

स्टोरी हो रही वायरल

कोरोना काल में कोहेन लगातार आवेदन भेजते रहे और गूगल की तरफ से रिजेक्शन आता रहा। बार-बार रिजेक्शन झेलने बाद भी कोहेन का हौसला नहीं डिगा और आखिरकार 19 जुलाई 2022 को गूगल ने उन्हें चुन लिया। ये स्टोरी जैसे ही उन्होंने लिंक्डइन पर शेयर की, तेजी से वायरल हो गई। लोग बधाई के साथ जमकर उनकी तारीफ कर रहे।

यूजर शेयर कर रहे अपनी कहानी

यूजर शेयर कर रहे अपनी कहानी

एक तरफ जहां यूजर उन्हें बधाई दे रहे वहीं कुछ ने उनके साथ अपनी भी इसी तरह की कहानी साझा की है। एक यूजर ने लिखा "मुझे अमेजन में सेलेक्शन से पहले 120 से ज्यादा रिजेक्शन मिले चुके थे। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा मैने 83 बार अप्लाई किया है 82 बार रिजेक्शन मिला है। एक का जवाब आना बाकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+