ये अनार है या नेल पॉलिश? इंस्टामार्ट से अनार मंगवाना पड़ा भारी, वायरल हुआ TWEET
Spoiled Pomegranate from Instamart: आजकल हम में से अधिकतर लोग एप्स के माध्यम से घर का सामान ऑर्डर करते हैं। इसका कारण सामान घर के दरवाजे पर मिलना भी होता है। हालांकि, एप्स ने एक छोटी सी चीज के लिए भी घर से निकलने की सिरदर्दी को खत्म कर दिया है लेकिन कई बार इससे जुड़ी दिक्कतें भी सामने आई हैं।
मशहूर यूट्यूबर समदीश भाटिया के साथ भी उस वक्त कुछ ऐसा ही हुआ, जब उन्होंने इंस्टामार्ट से अनार का एक पैकेट ऑर्डर किया। उन्होंने दावा किया कि पैक किए गए फल से नेल पॉलिश जैसी बदबू आ रही थी।

उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि आज स्विगी इंस्टामार्ट से अनार का ये पैकेट मिला। मैं इसे हल्के में नहीं कहता। जैसे ही मैंने एक चम्मच उठाया और इसे अपने मुंह में डाला, मुझे कुछ जानी पहचानी सी गंध आई। ये ... इंतजार करें... ये नेल पॉलिश था। भगवान की कसम। नो क्रॉस। नहीं।
इस पोस्ट को तकरीबन 6 हजार लोगों ने देखा और कई लोगों ने इसपर अपने रिएक्शन भी दिए। कई लोग इस दावे से हैरान थे तो कईयों ने बताया कि आखिर कैसे अनार के पैकेट से नेल पॉलिश की बदबू आ रही होगी। एक ने कहा कि खमीर के चीनी खाने की वजह से अनार के बीजों से दुर्गंध आने लगती है। इसके बाद इसका स्वाद नेल पॉलिश जैसा हो जाता है। मुझे शक है कि वे नेल पॉलिश को रंग के लिए तो नहीं मिलाएंगे।
वायरल ट्वीट
एक और यूजर ने कहा कि मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ, जब मैंने ब्लिंकिट से सामान ऑर्डर किया। मैंने ब्लिंकिट से अनार मंगवाया। लेकिन ये बहुत ही खराब निकला। एक और ने कहा कि अर्बन हार्वेस्ट के फल सबसे बेकार हैं। मैंने पपीता ऑर्डर किया और मुझे बदबूदार और सड़ा हुआ पपीता मिला।












Click it and Unblock the Notifications