कंधे पर दो अजगर का सिर रखकर शख्स करता रहा डांस, VIDEO देख लोगों की हालत खराब

नई दिल्ली, 30 अप्रैल: अजगर पृथ्वी के सबसे खतरनाक शिकारियों में से एक है। इसके अंदर जहर नहीं होता, इस वजह से ये अपने शिकार को इतना कसकर जकड़ता है कि उसकी जान चली जाए। विशेषज्ञ भी यही कहते हैं कि अगर आपको रास्ते में कहीं अजगर दिखे तो आप अपना रास्ता बदल दें, इसी में भलाई है लेकिन बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो इस जानवर के साथ स्टंट करने से बाज नहीं आते। (वीडियो-नीचे)

दो अजगर के साथ डांस

दो अजगर के साथ डांस

अब सोशल मीडिया पर एक शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा। जिसमें वो एक नहीं बल्कि दो बड़े अजगर के साथ दिखाई देता है। इसके बाद उसने दोनों अजगरों को अपने कंधे पर लादा और फिर आराम से डांस करने लगा। अजगर भी चुपचाप उसके कंधे पर टिके रहे। इस दौरान एक शख्स ने वीडियो बनाया और इसे सोशल मीडिया पर डाल दिया।

सांप से जुड़े पेज पर किया शेयर

सांप से जुड़े पेज पर किया शेयर

इस वीडियो को वर्ल्ड ऑफ स्नेक्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सबसे पहले शेयर किया था। ये पेज सांपों के वीडियो के लिए जाना जाता है, जिसके 10 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं।

कौन है ये शख्स?

कौन है ये शख्स?

हमने जब इस शख्स को लेकर थोड़ी रिसर्च की तो पता चला कि ये इंडोनेशिया गणराज्य के जावा द्वीप का रहने वाले है। जिसका नाम मुंडिंग अजिक है। उन्होंने अपने गुनुंगसारी गांव में 10 से ज्यादा अजगरों को पाल रखा है। उनके साथ रहने वाले अजगरों की खास बात ये है कि उन्होंने अपनी शिकारी प्रवृति खो दी है और वो आराम से एक साथ रहते हैं। अजिक ही रोजाना उनको लाकर खाना खिलाते हैं।

30 लाख का खर्च

30 लाख का खर्च

एक इंटरव्यू में अजिक ने कहा था कि उनके साथ दर्जनों सांप आराम से रहते हैं, जिसमें एनाकोंड भी शामिल हैं। वो ये सब पिछले 10 साल से कर रहे हैं। कई सांप तो इतने बड़े हैं कि वो इंसानों को जिंदा निगल जाएं, लेकिन वो ऐसा नहीं करते। जब उन्होंने सांपों को पालने का फैसला किया तो उनके परिवार और समुदाय के लोगों ने काफी विरोध किया, लेकिन बाद में वो समझ गए कि ये सांप नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। वो अपने सांपों को महीने में कम से कम 100 मुर्गियां खिलाते हैं। इसके अलावा उनको सिर्फ चारे के लिए 30 लाख रुपये खर्च करने पड़ते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+