सुअर की आंतों से किसान को मिली ऐसी चीज, पल में हो गया मालामाल
सोने के अंडे देने वाली मुर्गी की कहानी पढ़कर हर किसी के मन में ख्वाहिश आती है कि काश उसके पास भी ऐसी कोई मुर्गी होती। अब एक शख्स के पास ऐसी मुर्गी तो नहीं आई, लेकिन ऐसा सुअर जरूर मिल गया जो उसे करोड़पति बना गया।
Recommended Video


शंघाई। सोने के अंडे देने वाली मुर्गी की कहानी पढ़कर हर किसी के मन में ख्वाहिश आती है कि काश उसके पास भी ऐसी कोई मुर्गी होती। अब एक शख्स के पास ऐसी मुर्गी तो नहीं आई, लेकिन ऐसा सुअर जरूर मिल गया जो उसे करोड़पति बना गया। सुअर के पेट से शख्स को ऐसी चीज मिली जिसकी दुनिया में काफी मांग है और इसकी कीमत भी लाखों-करोड़ों में है।

पकाने के लिया काटा तो मिला
चीन के जु काउंटी के पास एक गांव में किसान ने एक जंगली सुअर को पकड़ा। उसने पका के खाने के लिए जब सुअर को काटा तो उसकी आंतों में उसे एक पत्थर जैसी कोई चीज मिली। उसे समझ नहीं आया कि ये क्या है, इसलिए उसने उसे संभाल के रख लिया। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Bezoar की कीमत करोड़ों में
जब वो इसे लेकर शंघाई गया और वहां इसकी कीमत जानी तो हैरान रह गया। शंघाई में उसे मालूम चला कि पत्थर दिखने वाली इस चीज को Bezoar कहते हैं। 4 इंच के Bezoar की कीमत तकरीबन 4 करोड़ रुपये थी। ये सुनकर तो जैसे उसके होश ही उड़ गए। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

क्या होता है Bezoar?
Bezoar कुछ जानवरों के अंदर मिलने वाली एक चीज है जो बड़े काम आती है। इससे कई तरह की दवाईयां बनती हैं। इतना ही नहीं, इससे जहर से बचने ते इंजेक्शन भी बनते हैं। कहते हैं कि ये तभी काम का होता है जब आंतों में पाया जाए। किसान ने इसकी बोली लगाने का फैसला लिया है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)












Click it and Unblock the Notifications