समुद्र किनारे मिली अंगूठी की कीमत जानकर उड़े शख्स के होश, फिर मालिक को लौटा दी नायाब चीज
जोसेफ कुक (37) को समुद्र के किनारे मेटल डिटेक्टर से एक शानदार हीरे की अंगूठी मिली। इससे दिलचस्प बात तो ये है कि उन्होंने ये अंगूठी इसके मालिक को लौटा दी।
इन दिनों फ्लोरिडा का एक व्यक्ति सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बना हुआ है। एक शख्स को समुद्र तट में दफन 40,000 डॉलर की प्लैटिनम और हीरे की अंगूठी मिली। तो वो हैरान रह गया। शख्स ने सपने में भी नहीं सोचा था कि उसे इतनी बेशकीमती चीज समुद्र में मिलेगी। लेकिन इसके आगे जो हुआ, वो और भी चौंकाने वाला है। किसी को भी इतनी बेशकीमती चीज मिलेगी, तो वो खुशी के मारे फूले नहीं समाएगा। ये किसी के लिए भी सपने से कम नहीं होगा। लेकिन 37 वर्षीय जोसेफ कुक को मेटल डिटेक्टर से जो हीरे की अंगूठी मिली, उसे उसने सुरक्षित रूप से उसके मालिक को लौटा दिया। अब जोसेफ सोशल मीडिया पर इस नायाब चीज को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं।

हैरान रह गए जोसेफ
बताते चलें कि जोसेफ कुक (37) को समुद्र के किनारे मेटल डिटेक्टर से एक शानदार हीरे की अंगूठी मिली। वे उस दौरान हेमोक बीच पर कुछ और ढूंढ रहे थे। जोसेफ ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वे रेत से अंगूठी निकालते हुए सदमे में चिल्लाते दिख रहे हैं। जोसेफ चिल्लाते हुए कह रहे हैं कि नो वे मैन, वॉव, उस लड़के को देखो, ये बिल्कुल रियल है। मैं भगवान की कसम खाता हूं कि ये समुद्र किनारे मिला अभी तक का सबसे बड़ा डायमंड है।

नहीं रहा खुशी का ठिकाना
आमतौर पर इस तरह की कोई चीज मिलने के बाद किसी की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहेगा। ये किसी के लिए भी सपने से कम नहीं होगा। इतनी ज्यादा कीमत की अंगूठी मिलने के बाद शख्स हर वो चीज खरीद सकता है, जिसकी उसने कभी ख्वाहिश की हो। लेकिन जोसेफ नाम के इस शख्स ने ये सब करने की बजाय, उम्मीद से परे कुछ और ही किया।

तुरंत ढूंढने लगे मालिक
जोसेफ ने तुरंत अपने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को पोस्ट कर दिया। इसके साथ ही उसने स्थानीय ज्लैवरी स्टोर्स पर फोन करके ऐसे लोगों की तलाश की, जिनकी कोई अंगूठी खो गई हो। जोसेफ ने अंगूठी के मालिक को ढूंढने और उनसे संपर्क करने की काफी कोशिश की।

अंगूठी की कीमत जानकर उड़ गए होश
द मिरर की खबर के मुताबिक, जोसेफ ने बताया कि जब वे ज्वैलर्स के पास गए, तो उन्होंने बताया कि इस अंगूठी की कीमत 40000 डॉलर है। इतना सुनकर जोसेफ के होश ही उड़ गए। वे कहने लगे कि मैं तकरीबन एक हफ्ते तक इसके बारे में सोचता ही रहा। मुझे यकीन ही नहीं हो रहा था।

अज्ञात नंबर से आया कॉल
उन्होंने कहा कि जब पहली बार उन्हें ये समुद्र के किनारे पर मिला, तो उन्हें लगा कि ये सिर्फ एक मेटल है। लेकिन जब उन्होंने किनारा खोदना शुरू किया तो पता चला कि ये डायमंड रिंग है। दो हफ्तों के बाद जोसेफ को एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। पहले तो जोसेफ ने कॉल को इग्नोर किया। लेकिन इसके बाद उन्होंने सोचा कि हो सकता है ये रिंग के मालिक का कॉल हो।

अंगूठी मिलने के बाद रोने लगी महिला
इसके बाद जोसेफ ने एक कपल से मुलाकात की, जिनकी ऐसी ही एक अंगूठी खो गई थी। जोसेफ बताते हैं कि वे फेसटाइम कॉल पर थे। शख्स की पत्नी ने कहा कि हे भगवान, मुझे विश्वास नहीं हो रहा है। और इतना बोलने के बाद वो बस रोने लगी।

"मुझे बहुत अच्छा लगा"
इसके तीन हफ्तों के बाद जोसेफ ने अंगूठी के मालिक से मुलाकात कर खुशी-खुशी उन्हें ये कीमती अंगूठी वापस दे दी। जोसेफ ने कहा कि मुझे वास्तव में बहुत अच्छा लगा। मैंने इस साल तकरीबन 60 हजार डॉलर का सामान लौटाया है। लेकिन इससे पहले ऐसा कभी महसूस नहीं हुआ।

जोसेफ को मिला है एक और बेशकीमती हार
जोसेफ कहते हैं कि मैं निराश नहीं था कि मुझे ये वापस करना पड़ा। मेरे पास लगभग पच्चीस से तीस अंगूठियों वाला एक हार है, जो मुझे उसके मालिक को वापस लौटाना है। कर्मा हमेशा अच्छा होता है। जब भी मैं कोई ऐसी चीज वापस लौटाता हूं तो मुझे बेहतर लगता है। इसलिए मुझे खुशी है कि मैं इसे वापस दे पा रहा हूं।












Click it and Unblock the Notifications