50 साल से गैराज में छिपी थी करोड़ों की चीज, भूल गया था शख्श, शटर उठाते ही हो गया मालामाल
Facel Vega HK 500:अगर आप गरीबी से गुजर रहे हैं और अचानक आपको आपके ही घर में खजाना मिल जाए तो आपको रंक से राजा बनने में देर नहीं लगती है। आप एक झटके में मालामाल हो जाएंगे। हम आपको ऐसी ही घटना के बारे में बताने जा रहे हैं।

Limited Edition Car: लोगों की किस्मत कब पलट जाए कहा नहीं जा सकता है। किस्मत ऐसी कि तुरंत में हजारों से करोड़ों के मालिक बन गए। एक ऐसी ही घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जहां एक शख्स को अंदाजा नहीं था कि उसके गैराज में बेसकिमती चीजें रखी हुई हैं जो करीब 50 साल से धूल फांक रही हैं। लेकिन गैराज का जब शटर खुला तो मानों उसकी किस्मत ही पलट गई।
क्या है मामला?
दरअसल, जिस घर की बात हो रही है वह किसी शख्स के दादा जी की थी। दादा के निधन के बाद वह मकान अक्सर बंद ही रहता था और उसका गैराज भी। लेकिन जब शख्स लंबे समय के बाद बाहर से लौटा और गैराज को खोला तो हैरान रह गया। ऐसा लगा कि एक झटके में वह करोड़ों का मालिक बन गया। दरअसल उस गैराज में एक सुपर रेयर विंटेज कार Facel Vega HK 500 पड़ी हुई थी। अब इस कार की नीलामी की जाएगी।
नीलामी में कार की कीमत
जानकारी के लिए आपको बता दें कि जिस कार को गैराज से पाया गया, उस कार की रफ्तार शानदार है। इसका नाम Facel Vega HK 500 है। सबसे बड़ी खूबी जो इस कार की यह है कि वह इसे राइट हैंड से चलाया जाता है और उस समय ही इसके सिर्फ 96 मॉडल बनाए गए थे। इस कार को 1964 में मार्केट में उतारा गया था। बता दें कि उम्मीदज है कि नीलामी में इस कार की कीमत 3 करोड़ रुपये तक जा सकती है। कार की अंदर की कंडीशन बिल्कुल सही है लेकिन बाहर रिपेयरिंग की जरूरत है। जिस शख्स को कार मिली है वह बहुत ही अधिक खुश है। इसकी बोली 26 अप्रैल से शुरू होगी।
कार की खूबियां
बता दें कि इस कार के मोटर में Brunswick Blue का ओरिजिनल पेंटवर्क है। बताया जा रहा है कि नीलामी से पहले इसे ब्रिटेन के डर्बीशायर में रिपेयर के लिए भेजा जाएगा। लंबे समय तक गैराज में बंद रहने के बाद भी कार की चमक शानदार है। लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इसकी खबर लगते ही खरीदारों की लाइन लग गई है। जिस शख्स को यह कार मिली है वह अब जल्द से जल्द इसकी रिपेयरिंग करवाना चाह रहा है।












Click it and Unblock the Notifications