'अब मैं नहीं रहूंगा...' दादा ने पोते को बताई जिंदगी और मौत की सच्चाई, रोने लगा छोटा सा बच्चा
दादा और पोते की कहानी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। बातचीत के दौरान दादा पोते को कहते हैं कि वे ज्यादा समय तक उसे देख नहीं सकेंगे।

बच्चे अकसर बड़े बूढ़ों से सवाल करते हुए नजर आते हैं। कई बार बच्चों को ये जानने की बड़ी जिज्ञासा होती है कि आगे क्या होने वाला है? या फिर कल क्या हो सकता है? बच्चों की यही जिज्ञासा उन्हें जिंदगी में आगे बढ़ाती है। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पांच साल का छोटा सा बच्चा अपने दादा के साथ बातचीत करता नजर आ रहा है। दादा अपने पोते को जिंदगी और मौत के बारे में बता रहे हैं। जब बच्चे को पता चला कि वो बड़ा होकर अपने दादा को नहीं देख सकेगा, तो उसके आंसू निकल पड़े। दोनों की बातचीत अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

90 साल के दादा ने पोते को समझाई ये बात
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, बच्चे को जब पता चलता है कि उसके दादा ज्यादा समय तक जीवित नहीं रहेंगे और चले जाएंगे, तो उसके आंसू निकल पड़ते हैं। 90 साल के दादा अपने पोते को समझाते हैं कि जीवन और मौत क्या होते हैं। बच्चे को वे बताते हैं कि वो उसे बड़ा होते नहीं देख पाएंगे। और उसके आसपास भी नहीं होंगे। ये सुनने के बाद बच्चा फूट-फूटकर रोने लगता है। दोनों की बातचीत का वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है।

छोटे से बच्चे ने पूछा ऐसा सवाल
बच्चा अपने दादा से पूछता है कि जब मैं बड़ा हो जाऊंगा तो क्या आप मेरे आसपास होंगे? तो इतने में दादा जवाब देते हैं कि नहीं जब तुम बड़े हो जाओगे तो मैं आसपास नहीं होऊंगा और तुम मुझे अब ज्यादा नहीं देख सकोगे। इतना सुनने के बाद लड़का काफी उदास हो जाता है और फूट-फूटकर रोने लगता है। मामला चीन के लियाओनिंग प्रांत का है।

और फिर... रोने लगा बच्चा
बच्चे और दादा की बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लड़का अपने हाथ से आंसू पोंछता है और पूछता है कि बुरे लोगों से निपटने का क्या तरीका है? अगर आपके आसपास बदमाश आएंगे तो आप कैसे डराएंगे? दादा कहते हैं कि मुझे नहीं पता। इसके बाद लड़का पूछता है कि बड़ा होकर क्या आप मेरे आसपास होंगे? तो इतने में दादा बोलते हैं कि नहीं जब तुम बड़े हो जाओगे तो मैं आसपास नहीं होऊंगा।

भावुक हो रहे लोग
इसके बाद लड़का अपने हाथ से आंसू पोंछता है। दादा बताते हैं कि एक दिन वो खुद भी दादा बन जाएगा। दादा का कहना है कि वे बच्चे की मासूमियत देखने के बाद काफी हैरान हैं। उन्होंने कहा कि हम कुदरत के नियमों के खिलाफ नहीं जा सकते लेकिन उसे स्वीकार कर सकते हैं। दादा-पोते की ये कहानी लोगों का दिल जीत रही है। ये बातचीत सुनने के बाद लोग काफी भावुक हो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications