'भाई! जलवा है हमारा यहां' बिना पहियों के हाइवे पर ट्रक चला रहा ड्राइवर, लोग बोले- ऐसा सिर्फ इंडिया में ही...

वायरल वीडियो में शख्स बिना पहिये वाला ट्रक चला रहा है। ये ट्रक किसी गले या मोहल्ले में नहीं, बल्कि हाइवे पर धुंआधार चल रहा है।

Credit: _Fun_Zone_/Instagram

सोशल मीडिया भी अजब-गजब लोगों से भरा पड़ा है। कुछ लोग अजीब हरकतें वायरल होने के लिए करते हैं तो कुछ लोग अपने अतरंगी शौक के लिए। इन दिनों एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रक चालक ऐसा ट्रक चला रहा है, जिसमें आगे के टायर ही नहीं हैं। ड्राइवर ये ट्रक भी कोई गली मोहल्ले नहीं, बल्कि हाइवे पर बेखौफ होकर चला रहा है। लोग इसे हैवी ड्राइवर बता रहे हैं औऱ वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

स्पीड में चला रहा ट्रक

स्पीड में चला रहा ट्रक

वीडियो में देखा जा सकता है कि ड्राइवर जिस ट्रक को चला रहा है, उसमें आगे के पहिये नहीं हैं। बिना आगे के पहियों वाले ट्रक को भी शख्स इतनी स्पीड से चला रहा है, मानो नॉर्मल ट्रक हो। वीडियो के कैप्शन में भी लिखा गया है कि इस ड्राइवर को 21 तोपों की सलामी मिलनी चाहिए।

बिना पहियों के कैसे चला रहा ट्रक?

वीडियो देखकर लोगों का दिमाग चकरा गया है कि आखिर ये शख्स बिना फ्रंट के पहियों के ट्रक चला कैसे रहा है। वीडियो देख एक ओर लोगों के लिए अपनी हंसी रोक पाना मुश्किल हो रहा है, वहीं दूसरी ओर ड्राइवर की लापरवाही पर भड़क भी रहे हैं।

'उस्ताद टर्न कैसे मारेगा?'

'उस्ताद टर्न कैसे मारेगा?'

यूजर वीडियो देख तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि उस्ताद टर्न कैसे मारेगा। वहीं एक ने कहा कि इंडियन ड्राइवर ऐसे ही होते हैं। एक शख्स ने कहा कि ऐसे ड्राइवर सिर्फ इंडिया में ही हो सकते हैं। वहीं एक ने कहा कि भाई हंसो मत... ये उसकी कला है।

लोगों ने कहा 'हैवी ड्राइवर'

लोगों ने कहा 'हैवी ड्राइवर'

सब यूजर्स का एक ही सवाल था कि आखिर ये ड्राइवर टर्न कैसे मारेगा। इन सब बातों के जवाब में एक शख्स ने कहा कि एक साइड का ब्रेक मारकर टर्न हो जाएगा। ट्रैक्टर में तो ऐसा होता है पता नहीं ट्रक में होता होगा या नहीं। एक ने कहा कि टर्न में प्रॉब्लम होगा लेकिन ये ड्राइवर हैवी है। एक यूजर ने कहा कि ट्रक भी सोच रहा होगा कि जलवा है हमारा यहां।

Recommended Video

      मुंबई ट्रैफिक में फंसे शख्‍स के साथ ऑटो ड्राइवर ने की जानकारी से भरपूर बातें, देखें अद्भुद Video

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+