भिखारी ने खरीदा iphone तो सच्चाई जानकर दुकानदार भी रह गया हैरान, 3 करोड़ लोगों ने देखा VIDEO

आजकल की दुनिया में कोई कैसा दिखता है, ये बहुत मायने रखता है। अगर आप सूट बूट पहनकर एकदम टिप टॉप दिखते हैं तो जाहिर सी बात है लोग आपको इज्जत देंगे। वहीं अगर कोई शख्स साधारण से कपड़ों में नजर आता है तो लोग उसे अजीब निगाहों से देखने लगते हैं। आप कैसे दिखते हैं, इसपर लोगों का आपके प्रति रवैया निर्भर करता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही क्लिप वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो एक तरह का प्रैंक है या फिर यूं कहें कि एक सोशल मीडिया एक्सपेरिमेंट है। एक्सपेरिमेंट में एक शख्स भिखारी की तरह कपड़े पहनकर एप्पल स्टोर पर आया और यहां उसने आईफोन 15 खरीदा। जब शख्स आईफोन खरीदने के लिए एप्पल स्टोर पर गया तो स्टोर कर्मियों का रिएक्शन देखने के बाद लोगों का दिल पिघल गया।

iphone

दरअसल, ये वीडियो एक्सपेरिमेंट किंग नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है, इस क्लिप में जोधपुर के एक शोरूम में भिखारी बनकर शख्स जाता है। इससे पहले कई लोग उसे अपनी दुकान में आने से रोक रहे थे और उसके पास जो ढेरों सिक्के थे, उन्हें लेने से भी साफ इंकार कर रहे थे। इसके बाद एक दुकानदार ने उसे अपनी दुकान पर आने दिया और उसके पास जो सिक्के थे, उन्हें भी लेने में हामी भर दी।

इसके बाद अंत में आईफोन खरीद लेने के बाद जब भिखारी बना शख्स दुकानदार को बताता है कि ये एक प्रैंक था, जिसका वीडियो भी शूट किया जा रहा है तो दुकानदार काफी हैरान रह गया।

इस शानदार वीडियो को 33 मिलियन लोगों ने देखा है और 3 लाख लोगों ने लाइक भी किया।

यहां देखें वायरल वीडियो...

इस वीडियो को देखने के बाद लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने कहा कि ये कहां से भिखारी लग रहा है। वहीं एक और ने कहा कि ऐसा भिखारी भगवान सबको बनाए। वहीं तीसरे ने कहा कि ये तो मॉडर्न भिखारी है। एक और ने इस वीडियो को स्क्रिप्टेड बताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+