Bike Stunt Video: 'गिरेगा तो कपल अलग और गोल अलग...' पत्नी को पीछे बैठाकर धुंआधार स्टंट कर रहा शख्स

वायरल वीडियो में शख्स अपनी पत्नी को पीछे बैठाए बेखौफ होकर स्टंट कर रहा है। पीछे बैठी पत्नी का घूंघट हवा में उड़ रहा है।

Credit: Ghanta/Instagram

Man Doing Stunt: सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग कुछ भी करते हैं। कई बार लोगों को अपनी जान जोखिम में डालते हुए स्टंट करते हुए देखा गया है। सिर्फ कुछ लाइक्स और व्यूज के चक्कर में इन लोगों को अपनी जान की भी परवाह नहीं। ऐसा ही कुछ वायरल वीडियो में एक शख्स को करते देखा जा सकता है, जिसमें वो बाइक पर खतरनाक स्टंट कर रहा है। ये शख्स न सिर्फ अकेले बल्कि अपनी पत्नी को भी बैठाकर स्टंट कर रहा है। शख्स ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि 'असली बादशाह यहां है'। जान जोखिम में डालने का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

खतरनाक स्टंट कर रहा शख्स

खतरनाक स्टंट कर रहा शख्स

'घंटा' नाम के पेज पर ये वीडियो शेयर किया गया। पोस्ट होते ही वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। शख्स बाइक पर खतरनाक स्टंट करता हुआ दिख रहा है। बाइक पर वो अकेला नहीं है, बल्कि घूंघट ओढ़े उसकी पत्नी भी दिख रही है।

वायरल हो रहा वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स रॉयल एनफील्ड बुलेट चला रहा है। पत्नी उसके पीछे बैठी हुई है। दोनों ही बिना हेलमेट के नजर आ रहे हैं। शख्स बिना कुछ सोचे बस स्टंट किए जा रहा है। पहले वो बाइक पर बैठता है और फिर हैंडल छोड़ देता है।

'उसकी बंदी को उसपर भरोसा है'

'उसकी बंदी को उसपर भरोसा है'

देखते ही देखते बैलेंस बनाकर वो अचानक चलती बाइक पर खड़ा हो जाता है। स्टंट करते करते ही वीडियो खत्म भी हो जाता है। वीडियो देख लोगों के रोंगटे खड़े हो रहे हैं। लोग इस वीडियो पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक शख्स ने कहा कि ये जो कर रहा है, वो गलत है। लेकिन अच्छी बात ये है उसकी बंदी को उसपर भरोसा है।

'गिरेगा तो कपल अलग और गोल अलग'

'गिरेगा तो कपल अलग और गोल अलग'

एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा कि तुझे मरना है तो मर ना। लेकिन भाभी को क्यूं साथ में लेकर जा रहा है। एक ने कहा कि इस वीडियो में लोग लड़के से ज्यादा लड़की को देख रहे होंगे। एक ने कहा कि बैठ जा भाई। गिरेगा तो कपल अलग और गोल अलग हो जाएगा।

Recommended Video

    Video: जब बिना चालक के ही चक्कर लगाने लगा ट्रैक्टर, जानें क्या है पूरा मामला

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+