VIRAL VIDEO: देसी अंकल ने पहने तमन्ना भाटिया जैसे कपड़े, फिर 'कांवला' पर लगाए जमकर ठुमके

Desi uncle kaavala dance: तमन्ना भाटिया का कांवला गाना इन दिनों सुर्खियों में है। सेलेब्स हों या फिर आम इंसान हर कोई इस गाने पर रील्स बनाता दिख रहा है। इस गाने की ट्यून पर नाचने वाले लोगों के वीडियोज भी खूब वायरल हो रहे हैं। इस कड़ी में एक अंकल ने भी हाल ही में शानदार रील बनाई है।

देसी अंकल का नया अवतार
वायरल वीडियो में राजेश सिवारामाकृष्णन नाम के शख्स का देसी स्टाइल देखने को मिल रहा है। वीडियो में राजेश ने तमन्ना भाटिया जैसे कपड़े पहने हुए हैं। इतना ही नहीं वो हूबहू तमन्ना भाटिया जैसे डांस स्टेप्स भी करते नजर आए।

Tamanna kavala song

तमन्ना जैसे कपड़े पहन लूटी महफिल
बैकग्राउंड में भी तमन्ना भाटिया का कांवला गाना बज रहा है। शख्स ने नीचे से कटआउट प्लाजो पहना हुआ है और ऊपर से एक डीआईवाय टॉप डाला हुआ है। इस वीडियो को 24 जुलाई को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया, जिसके बाद से ये तेजी से वायरल हो रहा है।

लोगों ने दिए खूब रिएक्शन
1.7 मिलियन लोगों ने वीडियो को देखा और हजारों लोगों ने इसपर जमकर रिएक्शन दिए हैं। कई लोगों ने डांस की जमकर तारीफ की और कईयों ने खूब हंसी वाले मजेदार रिएक्शन दिए।

यहां देखें देसी अंकल का वीडियो...

लोग बोले- 'आग ही लगा दी'
लोग अंकल का वीडियो देखने के बाद काफी तारीफ कर रहे हैं। एक ने कहा कि ये क्या देख लिया मैंने। एक ने कहा कि आपके डांस मूव्स से तो इंटरनेट पर आग ही लगा दी। इस वीडियो को 64.3 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा गया और इसे 2.4 मिलियन लोगों ने लाइक्स भी किया।

6 जुलाई को रिलीज हुआ था गाना
कावला गाने की बात करें तो ये गाना 6 जुलाई को रिलीज हुआ था। अनिरुद्ध रविचंदर और शिल्पा राव द्वारा गाए इस गाने की शानदार बीट्स को यूट्यूब पर 100 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+