27 साल के इस शख्स को नहीं दे रहा कोई नौकरी, शक्ल देखकर भाग खड़े होते हैं एम्प्लॉयर
बीजिंग, 29 जुलाई। अगर खूबसूरती की कोई तारीफ करते हुए सामने वाला बोल दे कि आप बड़े क्यूट हैं तो एक बार चेहरे पर ग्लो आ ही जाता है लेकिन ऐसा ही असल में होना एक 27 साल के शख्स के लिए बड़ी मुश्किल बन गया है। इस शख्स को कोई भी ऑफिस नौकरी पर नहीं रख रहा। उसने बताया कि उसे कहीं भी नौकरी नहीं मिल रही है क्योंकि सब कहते हैं कि वह बच्चे जैसा दिखता है। अब इस शख्स की स्टोरी तेजी से वायरल हो रही है।

तेजी से वायरल हो रही शख्स की कहानी
चीन के गुआंगडोंग राज्य के डोंगगुआन शहर रहने वाले माओ शेंग ने एक वीडियो में अपनी कहानी शेयर की है जो तेजी से वायरल हो रही है। उनका कहना है कि जिस तरह से उनका चेहरा दिखता है वह उनकी जिंदगी में बड़ी समस्या बन गया है।

काम पर रखने को तैयार नहीं होता कोई
माओ का कहना है कि जब वो अपनी उम्र बताते हैं कि वह कितने साल के हैं तो नौकरी देने वाले एक बार में उनका यकीन ही नहीं करते। वहीं बहुत सारे इसलिए नौकरी देने से कतराते हैं कि कहीं उनका बच्चे जैसा दिखना उन्हें मुश्किल में न डाल दें। क्योंकि अधिकारी इस बात की तलाश में रहते हैं कि कहीं कोई कंपनी वाला बाल श्रमिक रखकर नियमों का उल्लंघन तो नहीं कर रहा। इस डर से कोई उन्हें काम ही नहीं देता।

दोस्तों को मिला काम लेकिन माओ को नहीं
सड़क पर रिकॉर्ड किए गए इस वीडियो में माओ अपनी हताशा जाहिर करते हुए कहते हैं कि वह आर्थिक रूप से अपने पिता की मदद नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि उनके पास कोई काम नहीं है। उन्होंने बताया कि वह एक दोस्त के साथ काम की तलाश में निकले थे लेकिन उनके दोस्त को जल्दी काम मिल गया जबकि वह आज तक काम ढूढ़ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर यूजर आए समर्थन में
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अब यूजर नौकरी न देने वालों को खूब लताड़ लगा रहे हैं। यूजर ये भी कह रहे हैं कि उनके लुक की वजह से उन्हें काम पर न रखना एक तरह का जुल्म है। हालांकि अच्छी बात ये है कि वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें खूब समर्थन मिला है औऱ कई जगह से नौकरी के ऑफर भी आने लगे हैं।

वायरल हुई कहानी तो मिल गई नौकरी
इसके बाद माओ शेंग का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें ये पता चलता है कि उन्होंने आए हुए ऑफर्स में से एक को स्वीकार कर लिया है। पहला वीडियो शेयर करने वाले डोंगगुआन फैन ने ही दूसरा वीडियो भी शेयर किया है जिसमें माओ अपनी आईडी दिखा रहे हैं। इसमें साफ दिख रहा है कि वह 1995 में पैदा हुए थे और इस समय 27 साल के हैं।
-
Iran Vs America War: ट्रंप की जा सकती है कुर्सी? ईरान को गाली देना पड़ा भारी, क्या कहता है अमेरिका का संविधान? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: बाजार खुलते ही सोना हुआ धड़ाम, चांदी भी लुढ़की, क्या है मुंबई में ताजा भाव? -
'2-2 औरतों के साथ अय्याशी हो रही है', वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित का बेवफाई के बाद हुआ बुरा हाल, खोला राज -
Assam Opinion Poll 2026: असम में बनेगा इतिहास! बीजेपी और कांग्रेस को कितनी सीटें? क्या कहता है ओपिनियन पोल? -
IITian Baba Caste: 4 साल के इश्क में धोखा या किस्मत का खेल? जाति बनी थी रोड़ा? अब जिंदगी को मिला दूसरा सहारा? -
Opinion Poll 2026: बंगाल में पलटेगी सत्ता? BJP-TMC के बीच बस कुछ सीटों का फासला, नए ओपिनियन पोल में कौन आगे -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, एक ही दिन में 2800 गिरे दाम, 10 ग्राम से 100 ग्राम तक अब ये है नया रेट -
Raghav Chadha की क्या PM मोदी ने BJP में कराई एंट्री? 5 राज्यों में चुनाव के बीच AAP को झटका! Fact Check -
LPG Price Delhi: कमर्शियल सिलेंडर ने बढ़ाई दिल्ली के कारोबारियों की टेंशन, आज कितना है घरेलू गैस का रेट? -
कौन हैं Arshdeep Singh की मिस्ट्री गर्लफ्रेंड? लाइफ में अचानक हुई खूबसूरत हसीना की एंट्री! खुला राज -
Shalini Singh:' बेबाक हूं बेअदब नहीं', कौन हैं शालिनी सिंह? क्या है बृजभूषण शरण सिंह से रिश्ता? -
Iran USA War: ट्रंप की डेडलाइन को ईरान ने दिखाया ठेंगा, होर्मुज स्ट्रेट पर लिया सबसे बड़ा फैसला, तबाही तय!












Click it and Unblock the Notifications