बर्बरता की हद! जंगल में पकड़ा King Cobra, फिर सड़क पर लिटाकर बेजुबान के साथ की ये हरकत

नई दिल्ली, जून 23: किंग कोबरा का नाम सुनते ही लोगों के शरीर में सिरहन दौड़ जाती है। लेकिन कुछ लोग जरूरत से ज्यादा हिम्मती होते हैं और वे इन जानवरों और खतरनाक सांपों के साथ खेलने लग जाते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों किंग कोबरा पकड़ने का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स जंगल में किंग कोबरा को पकड़े हुए नजर आ रहा है। अब लोग सांप को पकड़ने वाले शख्स पर अपना गुस्सा उतार रहे हैं।

 किंग कोबरा पकड़ने का शॉकिंग वीडियो आया सामने

किंग कोबरा पकड़ने का शॉकिंग वीडियो आया सामने

इस वायरल वीडियो को ट्विटर पर परवीन डबास ने शेयर किया है। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है-लगता है हमें और ज्यादा वाइल्डलाइफ एजुकेशन चाहिए, मुझे लगता है ये किंग कोबरा है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि दो लोगों ने एक बड़ा कोबरा पकड़ा हुआ है। एक ने उसका मुंह दबोच रखा है तो दूसरा उसकी पूंछ को पकड़े हुए हैं। वे सांप की लंबाई नाप रहे हैं।

सांप के साथ की गई बदसलूकी

सांप के साथ की गई बदसलूकी

इसी दौरान सांप का मुंह पकड़े हुए शख्स सांप के उपर पैर रखकर खड़ा हो जाता है। जिसके बाद सांप बुरी तरह से झटपटाने लगता है। इसके बाद एक शख्स उसे पैर से दबाता है और सांप को बोरी में डालने लगता है। इस दौरान वह शख्स सांप के उपर दोनों पैर रखकर खड़ा हो जाता है। बाद वो लोग उस सांप को एक बोरी में बंद कर देते हैं। सापं के साथ किए गए इस तरह के व्यवहार से लोग खफा हैं।

वीडियो देख लोग भड़के

इस वीडियो को अबतक 18 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लोग वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि इसे कहते हैं मौत को दावत देना। ये वीडियो देखने के बाद कई लोग बेहद गुस्से में थे। एक शख्स ने लिखा कि, आखिर ऐसे लोग को पकड़ा क्यों नहीं जाता है। मोहित भट्ट नाम के यूजर्स ने लिखा कि, ये लोग जो भी हैं इनको सही ट्रेनिंग देने की सख्त जरूरत हैं। @Jayanth_Sharma ने बताया कि इन लोगों को पकड़ लिया गया है। किंग कोबरा सेफ है और उसे रेस्क्यू सेंटर भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+