क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

लॉकडाउन में पत्नी हो गई गर्भवती, पति ने पालतू बिल्ली को ठहराया जिम्मेदार

Google Oneindia News

नई दिल्ली। आजकल इंटरनेट पालतू जानवरों की शरारतें भरी वीडियो से लबालब है। वैसे तो बिल्ली जैसे पालतू जानवर लोगों के लिए स्ट्रेस बस्टर का काम करते हैं। लेकिन कई बार पालतू जानवर उनके लिए बड़ी परेशानी का सबब बन जाते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जिसमें एक बिल्ली ने एक कपल के लिए परेशानी खड़ी कर दी। एक शख्स ने पत्नी के गर्भवती होने के लिए बिल्ली को दोषी ठहराया है। क्योंकि बिल्ली ने उसके सारे कंडोम में छेद कर दिए थे। जिसके चलते उसकी पत्नी प्रेगनेंट हो गई।

Recommended Video

Lockdown के दौरान पत्नी हुई गर्भवती, तो पति ने बिल्ली को ठहराया जिम्मेदार | वनइंडिया हिंदी
शख्स ने Reddit पर अपनी ये विचित्र कहानी पोस्ट की

शख्स ने Reddit पर अपनी ये विचित्र कहानी पोस्ट की

इस शख्स ने Reddit पर अपनी ये विचित्र कहानी पोस्ट की है। जिसमें उसने बताया कि, कोरोना महामारी के खत्म होने तक मैंने और मेरी पत्नी ने बच्चे पैदा नहीं करने का फैसला किया था। हम पहले से ही एक बच्चे के माता-पिता हैं और मेरी पत्नी प्रीक्लेम्पसिया के कारण तनावपूर्ण गर्भावस्था से उबर रही थी। मैंने एक बिल्ली पाल रखी है। जो घर के दराज और अलमारियों को खोलती रहती है। वह घर में हर ओर घुसी रहती है।

कंडोम यूज करने के बाद भी पत्नी फिर से गर्भवती हो गई

कंडोम यूज करने के बाद भी पत्नी फिर से गर्भवती हो गई

शख्स ने लिखा कि, हमने बर्थ कंट्रोल के लिए कंडोम यूज करने का फैसला किया, क्योंकि मेरे पत्नी पिल्स खाने के कारण बीमार पड़ जाती है। अजीब यह हुई कि, कंडोम यूज करने के बाद भी मेरी पत्नी फिर से गर्भवती हो गई। जब शख्स ने इस पर ध्यान दिया तो पता चला कि इसमें बिल्ली की भूमिका है। दरअसल उसने अपने क्यू-टिप्स बाथरूम के दराज में रखे हुए थे। जहां से लेकर उसने यूज किया था।

 क्यू-टिप्स के बॉक्स पर बिल्ली का हमला

क्यू-टिप्स के बॉक्स पर बिल्ली का हमला

शख्स ने बताया कि एक दिन बिल्ली ने दराज में रखे क्यू-टिप्स के बॉक्स को जमीन पर फैल दिया था, जिसमें से कुछ उसने खराब कर दिए थे। खराब हुई क्यू-टिप्स को उसने फेंक दिया। जो पैकेट बंद थे उन्हें बिना चैक किए वापस दराज में रख दिए। बचे हुए कंडोम को सही समझ कर उसने यूज कर लिए। जिसके बाद कुछ हफ्तों बाद उसकी पत्नी में गर्भवती होने के लक्षण दिखने लगे। जब महिला ने प्रेगनेंसी टेस्ट किया तो पता चला कि, वह गर्भवती है। कुछ समय के लिए, दंपति गर्भावस्था के बारे में हैरान रह गए।

पति ने सुलझाई गुत्थी

पति ने सुलझाई गुत्थी

इसके बाद उन्होंने गुत्थी सुलझाई तो पता चला कि, इसके पीछे उनकी पालतू बिल्ली का हाथ है। शख्स ने लिखा कि, मैंने दराज में जाकर रखे हुए कंडोम को चैक किया तो देखा कि कंडोम में बिल्ली के दातों के निशान हैं। उसने कंडोम को पंचर कर दिया था। खैर दंपति अब ना चाहते हुए दूसरे नए मेहमान के स्वागत की तैयारी कर रहा है।

नाव पर बैठे शख्स पर मगरमच्छ ने किया हमला, कैमरे में कैद हुआ डरा देने वाला VIDEO

Comments
English summary
Man blames cat for getting wife pregnant after it made holes in all their condoms
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X