शादी में साड़ी पहनकर पहुंच गए दूल्हें के पुरुष दोस्त, आगे क्या हुआ देखें प्यारा Viral Video
शादी में साड़ी पहनकर पहुंच गए दूल्हें के पुरुष दोस्त, आगे क्या हुआ देखें प्यारा Viral Video
शादी के फंग्शन में दूल्ला- दुल्हन के दोस्त और रिश्तेदार ही असली रौनक लाते हैं। शादी को मजेदार बनाने के लिए वो अगल-अलग तरीके की मजेदार चीज करते हैं। ऐसा ही वीडियो सोशल पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दूल्हें के दोस्तों ने उसे ऐसा सरप्राइज दिया जिसे देखकर वो ही नहीं सभी अचंभित हो गए। इस शादी में लड़के के दोस्त कुछ अलग कुछ करके रूढ़िवादिता को तोड़ते हुए नजर आए हैं।

दूल्हा का दोस्त इस रूप में आए नजर
दरअसल, ये वीडियो वायरल हो रहा है वो शिकागो में भारतीय परिवार की शादी का वीडियो हैं। जिसमें दूल्हे के दोस्त साड़ी पहन कर बिंदी लगाकर शादी के वेन्यू में पहुंचकर दूल्हा दुल्हन को सरप्राइज देते हैं। साड़ी में अपने दो दोस्तों को देखकर दूल्हा हैरान हो जाता है, वहीं दुल्हन पिलर के पीछे खड़ी उन्हें देखकर मुस्कुराती नजर आई।

बिंदी और साड़ी में दोस्तों को देखकर दूल्हें का हुआ ये हाल
भारतीय दूल्हे के पुरुष मित्रों ने रंग-बिरंगी साड़ियां पहनकर और शिकागो में मिशिगन एवेन्यू में टहलते हुए देसी लुक में चार चांद लगा दिए। उन्होंने माथे पर बिंदी लगाकर लुक को पूरा किया था। पैरागॉन फिल्म्स के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए वीडियो में नजर आ रहा है कि अपने दोस्तों की साड़ी वाली वेश-भूषा को देखकर दूल्हा ठहाका मारकर हंस पड़ा।

साड़ी पहनकर दूल्हा दुल्हन को ऐसे किया सरप्राइज
क्लिप की शुरूआत में दिखाया गया कि एक महिला जो दोनों पुरुषों को उनकी साड़ी प्लीट करने में मदद कर रही है और अगले सीन में दुल्हा दुल्हन के साथ सड़क पर चलते हुए दिखाई देते हैं। उसी बीच में दूल्हे ने अपने दोस्तों को साड़ी में देखा और तुरंत हंसने लगा।
दूल्हा याद रखेगा ये सरप्राइज
क्लिप को कैप्शन में लिखा गया "शादी की एक सामान्य सुबह, जिसमें दूल्हे के 2 सबसे अच्छे दोस्त मिशिगन एवेन्यू में साड़ियों में घूम रहे हैं।"क्लिप को हजारों की संख्या में लाइक्स और कमेंट्स मिले हैं। यूजर्स ने कहा दूल्हा इसे जीवन भर याद रखेगा। वहीं कुछ ने लिखा दोस्त ही शादी की शान होते हैं।












Click it and Unblock the Notifications