गरीब लड़के से इश्क में पागल हुई अरबपति लड़की, बॉयफ्रेंड से शादी के लिए छोड़ दी पिता की 2400 करोड़ की प्रॉपर्टी
Angeline Francis Khoo Love Story: कहते हैं कि प्यार में जब इंसान पड़ता है तो उसे कुछ नजर नहीं आता। अमीरी-गरीबी इश्क में कोई मायने नहीं रखती। ऐसी ही एक लव स्टोरी इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है, जिसमें एक बिजनेस टाइकून की बेटी ने अपने बॉयफ्रेंड से शादी करने के लिए अपने पिता की अरबों की दौलत को ठोकर मार दी।
मलेशिया की यह स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है, जिसमें अपने प्याप को पाने और उससे शादी करने के लिए एक लड़की अपने पिता की 2400 करोड़ की प्रॉपर्टी को ठुकरा देती है।

साधारण से लड़के पर आया दिल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एंजलीन फ्रांसिस खो मलेशिया के बिजनेस टाइकून खू के पेंग (Khoo Kay Peng) की बेटी है। एंजलीन की मां पॉलीन चाय पूर्व मिस मलेशिया हैं। उनके पिता पेंग मलेशियन यूनाइटेड इंडस्ट्री के मालिक है, लेकिन इतने बड़े परिवार की बेटी होने के बाद भी उसका दिल एक साधारण से लड़के पर आ गया।
जिसके बाद क्या था परिवार तैयार नहीं हुआ तो एंजलीन ने अपने बॉयफ्रेंड से शादी करने के लिए साहसपूर्वक 300 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 2500 करोड़ भारतीय रुपए) की एक चौंका देने वाली पारिवारिक विरासत को त्याग दिया।
परिवार हो गया प्यार के खिलाफ, फिर..
लड़की के फैसले ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया। हालांकि, उनकी कहानी काफी पुरानी है, लेकिन इन दिनों जमकर चर्चाओं में है। एंजलीन के प्यार का रास्ता एंजेलिन का रास्ता उनकी यूनिवर्सिटी से होकर गुजरता है। पढ़ाई के दौरान एंजलीन, जेदीदिआ फ्रांसिस के साथ जुड़ गई। ऑक्सफोर्ड में पढ़ाई के दौरान दोनों के बीच गहरा रिश्ता हो गया, जो अंत में प्यार में बदल गया।
उन्होंने जब अपने परिवारों को इस रिश्ते के बारे में बताया तो परिवार दीवार बनकर खड़ा हो गया। इतना ही नहीं एंजलीन को ऐसा अल्टीमेटम दिया कि या तो अपने प्रेमी के साथ संबंध तोड़ दे या उसकी प्रॉपर्टी भूल जाए, फिर क्या था एंजलीन ने प्यार को चुनते हुए खुद को पिता की अरबों की संपत्ति से अलग कर लिया।
जायदाद को मारी ठुकरा और कर ली शादी
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक साल 2001 में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई के दौरान एंजलीन की मुलाकात एक कैरीबियन बॉर्न डाटा साइंटिस्ट जेदीदिआ फ्रांसिस से प्यार कर बैठी और शादी का मन बना लिया। रिश्ते से नाखुश परिवार की पूरी जायदाद को ठुकरा कर शादी कर ली। दोनों की शादी साल 2008-09 में हुई। उसके बाद से ही दोनों अलग रहने लग गए। एंजलीन की लव स्टोरी ने सीमाओं को पार कर दुनिया भर के दिलों को मंत्रमुग्ध कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications